फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने तोड़ा अनशन

प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने तोड़ा अनशन

Wed, 19 Sep 2018 11:36 PM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने तोड़ा अनशन
वलीदपुर। मुहम्दाबाद गोहना तहसील के संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव की तिथि घोषित किए जाने की मांग को लेकर बुधवार को छात्र अनशन पर बैठे। जहां प्राचार्य के आश्वासन के बाद छात्रों ने अनशन तोड़ते हुए जल्द चुनाव तिथि न घोषित होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बताते चले कि संत गणिनाथ राजकीय पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव न कराए जाने को लेकर विगत सप्ताह कॉलेज प्रबंधन ने नोटिस बोर्ड पर सूचना चस्पा कर दिया था।जिसके बाद आक्रोशित छात्रों ने विरोध करते हुए इस संबंध में एसडीएम हरिराम यादव को एक ज्ञापन सौंपकर छात्र संघ चुनाव की तिथि बताने की मांग की थी ।जिस पर एसडीएम ने 5 दिन के अंदर चुनाव होने या ना होने की सूचना देने का निर्देश दिया था । लेकिन 5 दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुचना न मिलने पर आक्रोशित छात्रों ने बुधवार को महाविद्यालय प्रांगण में अनशन पर बैठ गए। तथा चुनाव कराने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

छात्रों के अनशन पर बैठे जाने की सूचना मिलने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. सतीशचंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। जहां 30 सितंबर महाविद्यालय में विचार करने का आश्वासन दिया और शासन के मंशानुसार पालन करने की बात कही। जिसके बाद अनशन पर बैठे छात्रों ने अनशन तोड़ते हुए 30 सितंबर तक कोई निर्णय न होने पर आंदोलन की बात कही। इस मौके पर छात्र नेता शिवम कुमार, अभिषेक यादव, हरिकेश, प्रभुनाथ, संजय चौहान, अभिषेक, राजा बाबू आदि छात्र नेता अनशन पर बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed