फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   राजकीय नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त

राजकीय नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त

Thu, 28 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
राजकीय नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त
मऊ। जनपद में राजकीय नलकूपों के संचालन की स्थिति ठीक नहीं है। अधिकांश नलकूपों की नालियां जर्जर हाल में है। ऐसे में दूर वाले खेतों में पानी नहीं पहुंच पा रहा। इसे लेकर किसान परेशान हैं। सरकारी आंकड़ों में मात्र छह राजकीय नलकूप खराब दिखाए गए हैं। महकमे के आला अधिकारी धन न होने का रोना रो रहे हैं। सिंचाई व्यवस्था को चुस्त करने के लिए शासन की ओर से 347 नलकूपों की स्थापना की गई है। लेकिन लचर कार्यप्रणाली के चलते किसानों को इन नलकूपों का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा। दूर वाले खेतों में पानी ही नहीं पहुंच पा रहा। किसान निजी संसाधनों से सिंचाई कर रहे। अगेती धान की नर्सरी तैयार हैं, ऐसे में सिंचाई की सख्त जरूरत है। लेकिन नलकूपों का रख रखाव सही न होने तथा नालियां जर्जर और क्षतिग्रस्त होने से किसान परेशान हो रहे। विभाग की माने तो छह राजकीय नलकूप बिगड़े हैं। अधिकारियों का कहना है कि एक नलकूप के अनुरक्षण पर 12 हजार रुपए ही मिलते हैं। किसान संजय कुमार सिंह, किसान नेता देव प्रकाश राय, सूर्यभान शर्मा, जर्नादन यादव, रविंद्र यादव ने कहा कि लो वोल्टेज के चलते नलकूप का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। नलकूपों की नालियां दशकों पूर्व बनी है। नालियों के पुनर्निर्माण के लिए कई बार आला अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हो सका है। बोझी बाजार : बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश राजकीय नलकूपों की नालियां क्षतिग्रस्त हैं। इसके चलते पानी इधर उधर बहते रहने से दूर वाले खेतों में पानी ही नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इस बाबत नलकूप विभाग के अधिशासी अभियंता अच्युतानंद का कहना था कि सीमित संसाधनों से काम चलाया जा रहा है। सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। बजट की मांग की गई है। बिगड़े पड़े नलकूपों की मरम्मत शीघ्र करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed