{"_id":"5b1d751e4f1c1ba76e8b715d","slug":"61528657182-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचआई की पैमाईश को किसानों ने नकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचआई की पैमाईश को किसानों ने नकारा
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेवरीडीह के काफी किसानों के एनएचआईं द्वारा फोरलेन के निर्माण के लिए रजिस्ट्री कराई गई भूमि से अधिक जमीन लेने के विवाद में शनिवार की देर शाम को की गई जमीन की पैमाईश को किसानों ने नकार दिया है। किसानों का कहना है कि पैमाईश उनकी उपस्थिति में दिन में कराई जाए। किसानों ने रविवार को भी फोरलेन निर्माण का कार्य नहीं होने दिया। बता दें कि फोरलेन के निर्माण के लिए एनएचआई के अधिकारतियों द्वारा रजिस्ट्री कराई को पांच जून को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया था। किसानों की शिकायत थी कि जितनी जमीन फोरलेन के लिए अधिगृहीत की गई थी। उतनी ही भूमि की रजिस्ट्री भी कराइ्र गई थी लेकिन सड़क बनाते समय उससे अधिक भूमि किसानों की ली जा रही है। इस अतिरिक्त भूमि का मुआवजा भी एनएचआई नहीं दे रहा है। इस अतिरिक्त भूमि के मुआवजे की मांग किसान कर रहते हुए किसानों ने काम बंद करा दिया था। किसानों के विरोध को देखते हुए एनएचआई के अधिकारियों और राजस्व कर्मियों की सात सदस्यीय टीम ने शनिवार की देर शाम रेवरीडीह पहुंची। टीम ने फोरलेन में ली गई भूमि की पैमाईश की। इस मामले में गांव के किसानों का कहना है कि अँधेरे के कारण आधी अधूरी पैमाईश करके छोड़ दी गई। किसानों का आरोप था कि फोरलेन में ली गई अधिक भूमि की रिपोर्ट व पैमाईश के नाम पर राजस्व निरीक्षक द्वारा लाखों रुपयों की मांग की जा रही है जिसकी शिकायत करने के बाद भी सम्बंधित अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर अविलम्ब रजिस्ट्री से अधिक ली गई भूमि का मुआवजा नहीं दिया गया तो काम नही होने देंगे।
किसानों के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर एनएचआई के राकेश कुमार वर्मा ,,विष्णुदयाल ,पंकज, कन्हैया मौर्य, राजस्वकर्मी चंद्रभान सिंह, कानूनगो धीरज सिंह ने शनिवार की देर शाम पैमाईश की । एनएचआई और राजस्व कर्मियों के द्वारा पैमाईश शुरु करने के 20 मिनट बाद ही काफी अंधेरा हो गया। किसानो का आरोप है कि पैमाईश के नाम पर खानापूर्ति की गयी है। इस वावत एन एच आई के अधिकारी राकेश वर्मा ने कहा कि शनिवार को पैमाईश के बाद भी मामले का निस्तारण नहीं हो पाया।अब इस मामले का निस्तारण डीएम ही करेंगे। इस अवसर पर ओमप्रकाश राय, देवेंद्र राय ,रामबृक्ष कृष्ण कांत राय ,बबलू यादव , हिमांशु राय प्रतीक राय ,गंगा तिवारी अजीत राय ,शिवानंद रामबृक्ष, रामाश्रय राजभर, चन्दन राय प्रेमशंकर आदि रहे।