{"_id":"5b0eef984f1c1b926e8b5836","slug":"61527705496-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में लेखपाल कानूनगो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में लेखपाल कानूनगो घायल
Updated Thu, 31 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव के पास बुधवार को सड़क दुर्घटना में घोसी तहसील में तैनात लेखपाल और राजस्व निरीक्षक गंभीररुप से घायल हुए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी में भर्ती कराया। डाक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देख दोनों को सदर अस्पताल के लिए तथा सदर के डाक्टरों ने दोनों को वाराणसी के लिए रेफर किया। घोसी तहसील क्षेत्र के सुल्तानपुर क्षेत्र के राजस्व निरीक्षक और भगवानपुर कोइरियापार गांव निवासी परशुराम यादव 52 पुत्र सत्यदेव यादव बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल सतीश गुप्ता के साथ बाइक से अपने कार्यक्षेत्र में जा रहें थे। जैसे ही बाइक घोसी कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर असना गांव के पास पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में राजस्व निरीक्षक परशुराम यादव और लेखपाल सतीश गुप्ता घायल हुए। दुर्घटना के बाद कार सवार मय वाहन के फरार हो गया। घटना के दौरान उधर से गुजर रहे टीपू ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी लाकर भर्ती कराया। घायल लेखपाल सतीश गुप्ता 21 पुत्र रामाश्रय गुप्ता हलधरपुर थाना क्षेत्र के गाढ़ा गांव का निवासी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर देख सीएचसी घोसी के डाक्टरों ने सदर अस्पताल मऊ रेफर किया। वहां से दोनों को वाराणसी के लिए भेजा गया।
विज्ञापन