{"_id":"5b0845544f1c1bae6e8b485c","slug":"61527268692-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के चल रहे दो स्कूल सील
Updated Fri, 25 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी तहसील के बोझी बाजार में बिना मान्यता के संचालित दो निजी विद्यालयों को शुक्रवार की दोपहर सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सीज कर दिया। शिक्षा विभाग द्वारा क्षेत्र में की गई छापेमारी से स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया। सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बिना मान्यता के पकड़े गए विद्यालय के संचालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों पर एक लाख रुपया जुर्माना लगाने की कार्रवाई की।
सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव ने एक शिकायत पर शुक्रवार को बोझी बाजार स्थित गुरू द्रोणाचार्य और लिटिल फ्लावर स्कूल पहुंचे। जहां दोनों स्कूल बिना मान्यता के चलते पाए जाने पर दोनों स्कूलों से छात्रों को बाहर निकालकर स्कूल को सील कर दिया। साथ ही स्कूल संचालकों पर एक एक लाख का जुर्माना लगाया गया। साथ ही सील होने के बाद दुबारा स्कूल खुले पाए जाने पर दोनों संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही। एबीएसए के कार्रवाई के चलते कस्बे में संचालित स्कूल संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।