{"_id":"5b006a824f1c1b165e8b5c5d","slug":"61526753922-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी, पिता-पुत्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक खाई में पलटी, पिता-पुत्र घायल
Updated Sun, 20 May 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के रौजा स्थित पेट्रोल पंप के समीप शनिवार दोपहर डेढ़ बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे बाइक सवार पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्स्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने एक घायल की गंभीर स्थिति देखकर प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
थाना क्षेत्र के काठतराव गांव निवासी अब्दुल सुहबान (55) अपने पुत्र सहाबुद्दीन (18) के साथ बाइक से शनिवार को मधुबन दवा कराने आ रहे थे। इसी बीच कटघराशंकर स्थित पेट्रोल पंप के समीप बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र लहुलूहान हो गए। दुर्घटना देख राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने अब्दुल सुहबान की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।