{"_id":"5a60eba04f1c1b88268b532a","slug":"61516301216-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण हटाने गई टीम विरोध के चलते बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण हटाने गई टीम विरोध के चलते बैरंग लौटी
Updated Fri, 19 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। क्षेत्र में देवकली बिशनपुर गांव में आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा हटाने गई श्रावस्ती मॉडल की टीम का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ग्रामीणों के बढ़ते विरोध को देखते हुए टीम ने इस संबंध में डीएम प्रकाश बिंदु को अवगत कराया, जहां डीएम ने अगले दिन मामले का निस्तारण करने की बात कहने पर टीम वापस लौट गई।
ब्लॉक क्षेत्र के देवकली बिशनपुर गांव में आबादी की जमीन पर अवैध कब्जा कर मकान निर्माण करने और ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजा न लगाए जाने पर गांव प्रधान ने डीएम से शिकायत की थी। जहां शिकायत को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने निस्तारण के लिए गुरुवार को श्रावस्ती मॉडल टीम के प्रभारी और चकबंदी अधिकारी चंद्र भूषण मिश्रा,पुलिस बल और राजस्व कर्मियों को मौके पर अतिक्रमण हटाने को भेजा था। लेकिन टीम का विरोध के लिए गांव के पचास से अधिक लोग एकत्रित हो गए। जहां टीम द्ववारा काफी देर तक समझाया गया। इस के बाद भी ग्रामीणों को को विरोध थमते न देखकर इस संबंध में विरोध की जानकारी डीएम को दी। जहां डीएम ने कम पुलिस बल के चलते अगले दिन पर्याप्त पुलिस बल के साथ पहुुंचकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया। इस मौके श्रवास्ति मॉडल के कानूनगो विजेंद्र सिंह , देवेंद्र यादव, लेखपाल कमलेश तिवारी ,बीरेंद्र कुमार लेखपाल सहित कुर्थी जफरपुर चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ औरि ग्राम प्रधान मौजूद थे।