{"_id":"5a4bc4c34f1c1b502b8b7e5e","slug":"61514915011-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदस्यों को कराया अधिकारों और कर्तव्यों का बोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदस्यों को कराया अधिकारों और कर्तव्यों का बोध
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की तरफ से बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के मुजार बुजुर्ग स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्यों को अधिकारों तथा कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सदस्यों को संबोधित करते हुए मास्टर ट्रेनर राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में माध्यमिक शिक्षा की आवश्यकता और महत्व को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान की शुरूआत हुई है। इस अभियान को सफलीभूत करने के लिए इस अभियान के अंतर्गत खासकर योजना निर्माण के क्षेत्र में समुदाय की भागीदारी पर विशेष बल दिया गया है। मास्टर ट्रेनर बृजेश कुमार गिरि ने बताया कि विद्यालय स्तर की शिक्षा के संचालन और गुणवत्ता में चहुंमुखी विकास के संदर्भ में माध्यमिक शिक्षा से जुड़े सभी प्रतिभागियों को इस प्रक्रिया से जोड़ने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहें हैं। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य एसएमडीसी. सदस्यों को अपने विद्यालय के विकास योजना को प्रभावी ढंग से क्रियांवित करना है।इस मौके पर प्रधानाचार्या अर्चना, रुचि आर्या, निशा राय, मंजू देवी, पानमती देवी, गुलाब, सरस्वती देवी, सुशीला, श्यामलाल एवं सुरेश आदि मौजूद रहे।