फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उपचार कराने आई बहू सास और बच्ची छोड़ हुई गायब

उपचार कराने आई बहू सास और बच्ची छोड़ हुई गायब

Sat, 21 Oct 2017 11:22 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
उपचार कराने आई बहू सास और बच्ची छोड़ हुई गायब
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के फातिमा अस्पताल पर सास और अपने दो बच्चों के संग दवा कराने आई विवाहिता अचानक बच्चे के संग गायब हो गई। काफी इंतेजार के बाद जब बहू नहीं लौटी तो सास ने उसकी अपने स्तर से खोज किया। इस दौरान बहू का पता न चलने पर सास सरायलखंसी थाने पहुंची और पुलिस को आपबीती बताई। इस दौरान पुलिस ने सास से तहरीर लेकर थाने में बहू के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

लापता बहू सुनीता देवी गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के धनबाहु गांव निवासी मिथिलेश की पत्नी है। दीपावली के दूसरे दिन शुक्रवार को बहू अपनी सास समराजी देवी के संग मऊ जिला मुख्यालय स्थित फतिमा अस्पताल पर अपनी दवा लेने के लिए आई। इस दौरान उनके साथ उसकी तीन वर्ष का पुत्र और दस वर्ष की पुत्री भी थे। बताया जाता है सुनीता अपनी सास और पुत्री को एक स्थान पर बैठाकर बोली अभी चाय पीकर आती हूं। इसके बाद गायब हो गई। इस दौरान उसकी सास उसके आने का इंतेजार करने लगी। सुनीता के संग उसकी तीन वर्ष का पुत्र भी था। घंटा भर से ज्यादा फिर शाम हो जाने पर बहू नहीं लौटी तो सास रोने लगी। लोगों के बताने पर वह सरायलखंसी थाने पहुंची। वहां पुलिस को आपबीती बताई। इस पर पुलिस सास से तहरीर ले कर थाने में सुनीता और अंकित की गुमशुदगी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed