{"_id":"5988a57c4f1c1ba6718b46cc","slug":"61502127484-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडर ब्लास्ट, एक झुलसा
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ (घोसी)। घोसी कोतवाली के पिड़उथ सिंहपुर गांव में सोमवार को पूजा का प्रसाद तैयार करते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इससे वह ब्लास्ट हो गया। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से मकान तहस नहस हो गया। साथ ही कमरे रखे 20 हजार नगद सहित एक लाख से अधिक का सामान नष्ट हो गया। आग बुझाने के प्रयास में 35 वर्षीय दीपक निषाद गंभीर रूप से झुलस गया। जिसको लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। शुक्र था कि समय रहते परिवार के सभी सदस्य दूर जाकर खड़े हो गए। पिड़उथसिंह पुर निवासी हरिहर निषाद के घर सोमवार को पूजा का कार्यक्रम था। प्रसाद के लिये पूड़ी छानी जा रही थी। इसी दौरान गैस सिलेंडर के पाइप में आग पकड़ ली। उसने सिलेंडर के मुँह को चपेट लेते हुए विकराल रूप ले लिया। इस बीच हरिहर निषाद के पुत्र दीपक निषाद आग को बुझाने की कोशिश में स्वयं झुलस गया। आग ने पास रखे भूसा को चपेट में ले लिया। आग फैलते देख घर के महिला, पुरुष सभी निकल कर भाग लिये। थोड़ी देर बाद गैस सिलेंडर तेज आवाज के साथ ब्लास्ट कर गया। इससे कमरे की दीवार और छत चपेट में आ गये। साथ ही लगी आग में हरिहर की लड़की रानी, बहु अर्चना के कई थान गहनों के अलावा कमरे में रखा 20 हजार नगद के साथ कीमती साड़ी, कपड़े, खाद्य सामग्री आदि जलकर नष्ट हो गए। लोगों ने मेहनत कर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन