{"_id":"597e1fce4f1c1b4b238b4864","slug":"61501437902-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान पाकर अभिभूत हो गए जनसंघ के बुजुुर्ग नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान पाकर अभिभूत हो गए जनसंघ के बुजुुर्ग नेता
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोपागंज। सिद्धातों के लिए निर्भीक संघर्ष करने वाले जनसंघ के कार्यकर्ताओं का पंडित दीनदयाल उपाध्याय शताब्दी वर्ष के मौके पर बीजेपी ने सम्मान किया। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता और पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में कोपागंज में जनसंघ के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। बीजेपी जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त और पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेेताओं की टीम कोपागंज के रहने वाले ओंकार नाथ और रामअनुग्रह त्रिपाठी के घर पहुंची। भाजपा नेताओं ने अपने जमाने में जनसंघ के बैनर तले जनता के लिए काफी काम किया था। तभी से ये और इनके परिवार वाले समपिर्त रूप से भाजपा के साथ समर्पित भाव से जुडे हैं। भाजपा के प्रतिनिधि मंडल ने इन दोनों नेताओं के घर जाकर उनको शाल और श्रीफल देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि आप ही जैसे समर्पित बुजुर्ग नेताओं का प्रतिफल है कि आज भाजपा देश में सिरमौर है। देश और विदेश में प्रधानमंत्री मोदी का डंका बज रहा है। ओंकारनाथ ने कहा कि सिद्धातों की लड़ाई में हिन्दुस्तान का इतिहास बदलते हुए देखा है । सम्मान पाकर भावुक हुए रामानुग्रह त्रिपाठी जनसंघ के जमाने को यादकरते हुए कहा कि जनसंघ के नेताओं के सम्मान के बहाने बीजेपी ने अपने अतीत को सहेजने की कोशिश शुरू की है । इस मौके पर विनोद गुप्ता, दयानंद, वीरेंद्र गुप्ता, संतोष समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन