{"_id":"597a23bb4f1c1b153d8b48ff","slug":"61501176763-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताला तोड़ शराब की दूकान से उड़ाया शराब और नगदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताला तोड़ शराब की दूकान से उड़ाया शराब और नगदी
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोसी। कोतवाली के जामडीह गांव स्थित सरकारी देशी शराब की दूकान में बुधवार की रात ताला तोड़ कर चोरों ने अंदर रखा, हजारों रुपये मूल्य का देशी शराब और 500 रुपया नगद रुपया चुरा ले गए। पीड़ित दूकानदार कलिका चौहान ने घटना के बाबत कोतवाली में तहरीर दी।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के खत्रीपार गांव निवासी कलिका चौहान के पास देशी शराब की दूकान का लाइसेंस है। उनकी दूकान कोतवाली क्षेत्र के जामडीह गांव के पास मौजूद है। दूकान का सेल्समैन बुधवार की शाम दूकान बंद कर घर लौट गया। इस बीच रात को चोरों ने दूकान का ताला तोड़ अंदर रखी देशी शराब के साथ करीब पांच सौ रुपया फूटकर रुपया चुराकर ले जाने में सफल रहें। दूकानस्वामी को घटना की जानकारी गुरुवार की सुबह हुई। दूकानदार स्वामी कलिका चौहान ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना की। दूकानस्वामी ने तहरीर में बताया कि चोर दूकान से सात पेटी देशी शराब के साथ गल्ले में रखा करीब 5 सौ रूपया चुराकर ले जाने में सफल हुए।