{"_id":"597a23b84f1c1b96628b46e1","slug":"61501176760-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागपंचमी:दूध और लावे से होगी नाग देवता की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागपंचमी:दूध और लावे से होगी नाग देवता की पूजा
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। नाग देवता की पूजा का पर्व नागपंचमी शुक्रवार को जिले में पारंपरिक श्रद्घा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर श्रद्धालु दूध और लावे के साथ नाग देवता की पूजा करेंगे। इस बीच पूरे दिन नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में स्थापित शिवालयों और मंदिरों पर नाग देवता की पूजा के लिए गहमागहमी रहेगी। इस मौके पर गांव तथा जिला स्तर पर प्रतियोगिताओं तथा मेले का आयोजन किया गया है।
प्रत्येक वर्ष श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर लोग उत्साहित हैं। नागपंचमी पर्व के मद्देनजर जिले के विभिन्न मंदिरों की साफ सफाई पूरी कर ली गई। महिलाएं पूरे दिन घरों को साफ सफाई करने में जुटी रहीं। इस मौके पर महिलाएं नागदेवता को दूध और लावा चढ़ा कर पूजा करती हैं। साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी पकाए जाते हैं। सामानों की खरीदारी करने के चलते ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में गहमागहमी रही। उधर पर्व के मद्देनजर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कार्यक्रमों पर नजर डाला जाए तो परदहां ब्लाक क्षेत्र के रकौली गांव स्थित संत रविदास स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिलास्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता, कोपागंज कस्बे के गौरीशंकर मंदिर पर जिलास्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में फतहपुर मंडाव ब्लाक के नेवादागोपालपुर में मेले का आयोजन होगा। जबकि परदहां ब्लाक के उस्मानपुर गांव के दुर्गा मंदिर तथा ओन्हाइच गांव स्थित प्राइमरी स्कूल पर कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया है। इसके अलावा प्रत्येक गांवों में कुश्ती,दंगल, खो-खो और कबड्डी जैसे खेलों का आयोजन किया गया है। आयोजक कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी में लगे रहे।