फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   61 per cent of the vote between isolated incidents

छिटपुट घटनाओं के बीच 61 फीसदी मतदान

Sun, 18 Oct 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 18 Oct 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
61 per cent of the vote between isolated incidents

विज्ञापन
शनिवार को तीसरे चरण का मतदान घोसी और बड़रांव ब्लाक के सभी बूथों पर सुबह सात बजे से ही शुरू हो गया। इसमें जिला पंचायत  सदस्य के कुल  121 प्रत्याशी हैं। वही क्षेत्र पंचायत सदस्य के बड़रांव  ब्लाक में 558,   घोसी में 456 प्रत्याशी मैदान में हैं।  बड़रांव ब्लाक  में कुल 222 बूथ बनाएं गए थे। यहां  मतदाताओं की संख्या 135404  है। इसी  प्रकार घोसी ब्लाक में 166  बूथ बनाए गए  थे यहां मतदाताओं की संख्या  112101 है। दोनों ब्लाकों से कुल 388 बूथ बनाए गए थे।

अमिला संवाददाता के अनुसार अमिला बूथ नंबर 57, 58, 59 बूथ पर मतदान संपन्न हो जाने के बाद मतदान कर्मचारी यहां के छह बाक्सों में चार को ट्रक पर लादकर दो पीठासीन अधिकारी एवं र एवं दो बाक्स को एक पीठासीन अधिकारी बाइक पर स्ट्रांग रूम के लिए ले गए। यह देखकर जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी आलोक जायसवाल एवं उनके समर्थकों ने विरोध जताया कि सभी पेटियां ट्रक पर क्यों नहीं ले जाई गई कहीं मतदान में गड़बड़ी तो नहीं। इसी बात को लेकर उनके समर्थक अमिला-बोझी बाजार मार्ग अकटहवा के समीप चक्का जाम कर दिए। सूचना पाकर मौके पर डीएम वैभव कुमार श्रीवास्तव एवं पुलिस अधीक्षक  थिशवप्रसाद उपाध्याय मयफोर्स के साथ पहुंचे। स्ट्रांग रूम रामलगन महाविद्यालय में जमा हो रही सभी पेटियों का मिलान किया गया तो मतपेटिकाएं जमा पाई गई। प्रशासन के अधिकारियों ने दोनों मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा करने की बात बताई तो जाम समाप्त हुआ। घोसी संवाददाता के अनुसार ब्लाक में 166 मतदेय केन्द्रों पर छिटपुट  घटनाओ को छोड़ कर मतदान सकुशल समपन्न हुआ।  मतदान में  बाधा डालने, फर्जी मतदान को लेकर प्रशासन ने आधा दर्जन से अधिक मतदाताओं को कोतवाली  में बैठाए रखा जिन्हें देर शाम को छोड़ दिया गया।  घोसी ब्लाक के रामपुर घोघवल के  बूथ नंबर 40 पर फर्जी मतदान को लेकर दो  महिला प्रत्याशियो के पति और समर्थक भिड़ गए। जिसमे असलम, अब्दुल,रिंकू आदि को  चोट आयी। सूचना पाकर मौके पर पहुची फ़ोर्स ने तीन लोगों को कोतवाली लाया। नगर से  सटे जमालपुर मिर्जापुर बूथ नंबर 30  में फ़र्जी मतदान को लेकर दो पक्ष  आमने सामने  हो गए। पुलिस के सामने भी डटे रहे। पुलिस ने यहां से दो युवकों को  कोतवाली में बैठाया रखा। नदवल बूथ नंबर 120 पर जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशियों में फर्जी मतदान  को लेकर मारपीट हो गयी। इसमें कृष्णा सिंह, अभिषेख सिंह एवम् तेजबहादुर सिंह  को  चोट आयी। इसके आलावा बरौली, पकड़ी बुजुर्ग, सराय शादी, कुचहरा आदि  स्थानों में मामूली झड़प हुई। इस संबंध में डीएम ने कहा कि दोनों ब्लाकों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अमिला इंटर कालेज की दो पेटियों को जमा करने की जिम्मेदारी पीठासीन अधिकारी ने स्वयं निभाई। लोगों       ने महज अफवाह के चलते चक्का जाम एवं प्रदर्शन किया, जिसे        बाद में समझा बुझाकर समाप्त कराया गया। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed