फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   59785 34 villages lit with diyas

59785 दीयों की रोशनी में झिलमिलाए 34 गांव

Thu, 20 Oct 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
59785 34 villages lit with diyas
शहर के ख्वाजहांपुर स्थित ओवरहेड टैंक के नीचे जलदीपावली पर दीप प्रज्वलित करतीं महिलाएं और अन्य।स - फोटो : MAU
मऊ। दीवाली से तीन दिन पहले ही जिले के 34 गांव बृहस्पतिवार को दीयों की रोशनी में नहा उठे। जब नौ ब्लाकों के हर घर जल दीपोत्सव के तहत 59785 दीयों की रोशनी से 34 गांव झिलमिला उठे। अपने-अपने घर तक नल की सुविधा मिलने से खुश ग्रामीण बड़ी संख्या में दीपोत्सव में शामिल हुए। महिलाओं ने दीप जलाए और मिठाई बांटी तो वहीं बच्चों ने आतिशबाजी की। घर-घर से शुरू हुआ दीयों के रोशन होने का यह सिलसिला पंचायत भवनों, प्राथमिक स्कूलों, सामुदयिक भवनों तक दिखा। ग्रामीणों की इस खुशी को यादगार बनाने में नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अंतर्गत जल निगम ग्रामीण के अधिशासी अभियंता एमए किदवाई, जिला परियोजना प्रबंधन इकाई जिला कोऑर्डिनेटर नंदलाल सिंह (सेवानिवृत्त एसडीएम), प्रदीप कुमार केशरी आईएसए/ आईईसी कोऑर्डिनेटर, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, खंड विकास अधिकारी, एडीओ पंचायत आदि अधिकारियों समेत समेत गांव-गांव में कार्य कर रही स्वयंसेवी समाज कल्याण ग्रामोद्योग संस्थान व अभिनव बाल एवं ग्रामोत्थान समिति और जनपद स्तरीय प्रशासनिक अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। इस दौरान गांवों में लोक संगीत की धुन पर ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने दीया जलाया। स्वयंसेवी संस्थाओं ने पंचायत प्रतिनिधियों को हर घर जल के प्रतीक रूप में जल से भरा नल वाला घड़ा भेंट किया। यह पहला मौका था जब दीपावली से पहले प्रदेश के गांव-गांव में जल जीवन मिशन के तहत ‘जल दीपावली’ मनाई गई। पीने का शुद्ध पानी घरों तक मिलने की खुशी लोगों के चेहरों पर दिखाई दी। ग्रामीणों ने नल कनेक्शन के पास रंगोली सजाई, किसी ने नल के टैप को फूल की माला पहनाई और किसी ने तिलक लगाया, तो कई घरों में नल टैप की आरती भी उतारी गई। लोगों ने इस अवसर पर पानी को बर्बाद नहीं करने का संकल्प भी लिया। योजना के तहत आदमपुर, चकगोकुल, दरगाह, हैबतपुर, माधवपुर, छतरपुर, मुरारपुर, पिपरा, रायपट्टी, चकशाह मारूफ, मोहम्मदपुर चंद्रापार, यूसुफपुर, चका बोज, नंदौर, बहोरीकपुर, सोनमारिया, बस्ती मोहल्ला जजौली, भवानी सराय, सराय मेवागिरी, अलीनगर, बनियापार, गढ़वा, माहपुर परवा, हुसैन पटी, काजीपुर बस्ती, सुरहूरपुर, देवदाह, इल्म कबीरपुर, समोगर, बुर्की, काशीपुर, दाउदपुर के ग्रामीणों ने दीये जलाकर घर तक पानी सप्लाई शुरु होने का जश्न मनाया। बताते चले कि वर्षों से साफ पानी का संकट झेल रहे ग्रामीण परिवारों में दीवाली स्वच्छ पेयजल का बड़ा तोहफा लेकर आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed