फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   57 candidates will be fierce between

57 उम्मीदवारों के बीच होगा घमासान

Sat, 18 Feb 2017 11:12 PM IST
mau
mau Updated Sat, 18 Feb 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
57 candidates will be fierce between
EVM
विधानसभा चुनाव में शनिवार को नामांकन वापसी के दिन अलग-अलग विधानसभाओं से कुल 9 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा वापस ले लिया। जबकि दो का नामांकन निरस्त कर दिया गया था। नामांकन वापस करने वालों में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां सहित मनोज राय, अशोक सिंह, डा. एचएन सिंह पटेल प्रमुख प्रत्याशी रहे। नामांकन वापसी के बाद हर विधानसभाओं में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई है। इस प्रकार कुल 66 प्रत्याशियों में अब मैदान में 57 प्रत्याशी बचे हैं जो चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन


मऊ सदर सीट से कुल 21 ने पर्चा दाखिल किया था। जांच प्रक्रिया के बाद यहां 20 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे थे। शनिवार को पर्चा वापसी के दौरान यहां से छह लोगों ने पर्चा वापस लिया। इस दौरान निर्दल प्रत्याशी अशोक सिंह ने, पीस पार्टी के हरिनाम यादव ने, राष्ट्रीय लोक दल के जितेंद्र राजभर ने, मुख्तार की पत्नी और निर्दल प्रत्याशी अफसां अंसारी के साथ निर्दल प्रत्याशी मनोज राय और परमहंश ने पर्चा वापस लिया। घोसी से नामांकन के बाद मैदान में 17 प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को दो निर्दल प्रत्याशियों अफशां और रामसरीख ने पर्चा वापस लिया। मुहम्मदाबाद गोहना से एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है।
विज्ञापन


मधुबन विधान सभा से नामांकन करने वाले 23 प्रत्याशियों में से जांच के दौरान सपा प्रत्याशी सुमित्रा का पर्चा खारिज हुुआ था। लेकिन मैदान में मौजूद 22 प्रत्याशियों में से भाजपा के बागी प्रत्याशी एचएन सिंह पटेल ने शनिवार को पर्चा वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed