{"_id":"603d1f688ebc3ee951157f5b","slug":"56-elderly-people-got-vaccinated-on-the-first-day-mau-news-vns577539194","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम लोगों के लिए शुरू हुआ तीसरा चरण, पहले दिन बुजुर्गो को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम लोगों के लिए शुरू हुआ तीसरा चरण, पहले दिन बुजुर्गो को लगा टीका
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल में कोरोना की वैक्सिन लगवाते बुजुर्ग।
- फोटो : MAU
मऊ। कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण की शुरुआत सोमवार को हुई। सदर अस्पताल, महिला अस्पताल और एक निजी शारदा नारायण अस्पताल में टीकाकरण किया गया। निजी अस्पताल में टीका लगवाने के लिए प्रति डोज 250 रुपये जमा करने पड़े जबकि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगाया गया। तीनों केंद्रों पर कुल 56 बुजुर्गों को कोरोना का टीका लगाया गया।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में नि:शुल्क टीकाकरण किया गया। आयुष्मान योजना में शामिल शारदा नारायण निजी अस्पताल में 250 रुपये देकर लोग टीका लगवाए। निजी अस्पताल में केवल दस लोगों को पहली डोज लगवाई जबकि जिला अस्पताल में 25 और महिला अस्पताल में 21 लोगों ने नि:शुल्क टीका लगवाया। केंद्र सरकार की जारी एडवाइजरी के अनुसार अब निजी अस्पतालों में टीकाकरण हो सकेगा। हालांकि टीकाकरण जिले के उन्हीं निजी अस्पताल में होगा जो कि आयुष्मान योजना में शामिल है। इसके तहत टीकाकरण के लिए चार अस्पताल शारदा नारायण, प्रकाश नर्सिंग होम, राहुल नर्सिग होम, फातिमा अस्पतालों में टीकाकरण किया जाएगा। इन अस्पतालों पर टीकाकरण के सीनियर सिटीजन को पंजीयन कराना होगा, इसके बाद प्रत्येक डोज का अधिकतम 250 रुपये शुल्क अस्पताल में जमा करना होगा। बताया कि जिनकी उम्र 1 जनवरी 2021 तक 60 वर्ष तक होनी है, वे टीका लगवा सकते हैं।
इनसेट
गंभीर रूप से बीमार भी लगवा सकेंगे टीका
सीएमओ ने बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग जो मधुमेह, किडनी, हार्ट जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है, उन्हें भी चिकित्सकों के सलाह पर टीका लगाया जा सकता है। टीकाकरण के लिए दो व्यवस्था है। आरक्षित श्रेणी में पहले से चिह्नित लाभार्थी शामिल हैं जबकि आपातकालीन में इमरजेंसी में आने वाले मरीज शामिल हैं, जिन्हें टीका लगाना अनिवार्य है। बोले कोवि ऐप पर पंजीकरण करने के बाद व्यक्ति को उनको टीकाकरण की तिथि मोबाइल पर ही बता दी जाएगी। टीकाकरण के दौरान उन्हें आयु प्रमाणपत्र लेकर आना होगा।
विज्ञापन
इनसेट
टीका लगवा कर उत्साहित रहे बुजुर्ग
टीके को लेकर मैं इंतजार में था। बुजुर्गों में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। ऐसे में बुजुर्गों को प्राथमिकता देते हुए टीका लगवा लेना चाहिए।-डॉ. आरएम मिश्रा, सेवानिवृत्त चिकित्सक
--
हेल्थवर्कर, फ्रंटलाइन वर्कर के बाद सीनियर सिटीजन को टीका लगाया जाना बेहद स्वागत योग्य कदम है। इसका लाभ जिले के सभी सीनियर सिटीजन को मिलने से वे कोरोना संक्रमण से सुरक्षित होंगे।-डॉ. एनके सिंह नेत्र विशेषज्ञ
--
अन्य साथियों के साथ मैंने भी पंजीयन कराते हुए जिला अस्पताल में कोरोना का टीका लगवा कर खुद को संक्रमण से काफी हद तक सुरक्षित कर लिया है।-डॉ. एपी जायसवाल
--
बुजुर्गों को टीका लगाने की घोषणा के बाद मैं काफी उत्साहित था। तीसरे चरण में पंजीयन कराने के बाद मैंने महिला जिला अस्पताल में टीके की पहली डोज लगवाई।-शेखराम यादव
--
मुझे आज कोरोना टीका की पहली डोज लगी है। कोई परेशानी नहीं है। टीका लगवाने के लिए दो विकल्प दिया गया है। इससे बुजुर्गों को काफी सुविधा होगी।-राजेंद्र कुमार प्रसाद
--
तीसरे चरण में पहले सीनियर सिटीजन को टीकाकरण कराने निर्णय काफी सकारात्मक है, क्योंकि पहले बचाव करने वाले टीका लगाने के बाद इससे ग्रसित होने की संभावना वाले बुजुर्गों को टीका लगाना जरूरी था।-रामजी गुप्ता