फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   56 crore 30 lakh was released plans

56 करोड़ 30 लाख की योजनाओं का हुआ लोकार्पण

Mon, 31 Aug 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 31 Aug 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
56 crore 30 lakh was released plans
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को जिले में 56 करोड़ 30 लाख 68 हजार की लागत से बने सरकारी भवनों का लोकार्पण किया।
विज्ञापन



इनमें घोसी और मुहम्म्दबादगोहना में मुख्य तहसील भवन, घोसी का लेखपाल प्रशिक्षण भवन, सीएमओ आफिस मऊ, राजकीय माडल स्कूल कटिहारी बुजुर्ग, राजकीय बालिका इंटर कालेज मऊ, राजकीय हाई स्कूल मुगेसर रकौली, बहरामपुर, गाढ़ा, जमदरा, देवदह, नदवल और बेला कसैला तथा आईटीआई मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ में छात्रावास भवन , राजकीय पाली टेकनीक मऊ के छात्रावास का लोकार्पण सीएम ने किया।


 सरायलखंसी, रानीपुर और हलधरपुर थानों में 80, 40 और 50 बैरकों, जिला कमांडेंट कार्यालय, 132 केवी उप केंद्र कटघरा महलू,  स्टेडियम में 46  बेड की डारमेट्री, ढेकुलिया घाट पुल का संपर्क मार्ग और सहायक परिवहन अधिकारी कार्यालय सहित कुल 25 भवनों  और एक संपर्क मार्ग है।
विज्ञापन



 मुख्यमंत्री ने 340.40 लाख की जिन परियोजनाओं की आधारशिला सोमवार को यहां रखी, उनमें 13 करोड़ एक लाख 44 हजार रुपये लागत से बनने वाला मधुबन तहसील भवन शामिल है। इसके अलावा जल निगम द्वारा बनवाई जा रही ग्रामीण पाईप पेय जल योजनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके अंर्तगत सरायमेवा गिरि, रसूलपुर आदमपुर, मुहम्म्दपुर चंद्रापार, लखनौर, रुक्कुनपुर, परसूपुर मुबारकपुर, देवदह, हैबतपुर, मसीना, सोड़सर , भावरकोल, चकरा, डंगौली, कहिनौर, गरथौली, कुतुबपुर सरवां, अइलख, सरवां परदहा, दरगाह, भीरा,  और बसारथपुर में पाइप से ग्रामीणों को शुद्घ जल उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed