फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   55 years old man took BTC student hostage and forcibly converted her after rape

Mau: 55 साल के शख्स ने बीटीसी की छात्रा को बनाया बंधक, दुष्कर्म के बाद जबरन धर्म परिवर्तन कर की शादी

Wed, 10 May 2023 11:05 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 10 May 2023 11:05 PM IST
सार

मऊ जिले के एक गांव निवासी युवती ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कर जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
55 years old man took BTC student hostage and forcibly converted her after rape
चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के मऊ जिले के एक गांव निवासी युवती ने क्षेत्र के एक व्यक्ति पर बंधक बनाने, दुष्कर्म करने और धर्म परिवर्तन कर जबरदस्ती शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस तीन टीमें गठित कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


मुकदमे के अनुसार, चिरैयाकोट थाना क्षेत्र निवासी युवती ने बताया कि वह बीटीसी की छात्रा है। उसकी मुलाकात नगर क्षेत्र के यूसुफाबाद वार्ड निवासी नसीम (55) से एक माह पहले मुलाकात हुई थी। उसने शिक्षा विभाग में अपनी अच्छी पकड़ बताकर झांसे में ले लिया। इसके बाद 15 अप्रैल को आजमगढ़ ले जाने की बात कही।
विज्ञापन


नौकरी की उम्मीद में वह उसके साथ आजमगढ़ चली गई। वहां उसे किसी कार्यालय में ले जाने के बजाए आरोपी अपने मकान पर ले गया और एक कमरे में बंद कर दिया। युवती के अनुसार, वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। फिर आरोपी ने धमकी देकर उसका धर्म परिवर्तन कराते हुए शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि आठ मई की शाम दरवाजा बंद न होने तथा आरोपी के बाहर रहने पर उसे भागने का मौका मिल गया। इसका फायदा उठाकर वह भागकर चिरैयाकोट अपने गांव पहुंची। जहां उसने अपनी मां को आपबीती बताई। मंगलवार देर शाम पीड़िता ने मां के साथ चिरैयाकोट थाने पहुंचकर तहरीर दी।

पुलिस ने दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। सीओ मोहम्मदाबाद गोहना अजय विक्रम सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed