फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   55 new infected including district hospital doctors and eight bank employees

जिला अस्पताल के डाक्टर और आठ बैंक कर्मचारियों सहित मिले 55 नए संक्रमित

Sat, 05 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
55 new infected including district hospital doctors and eight bank employees
मऊ। इस माह में कोरोना संक्रमण ने पांचवें दिन में दूसरी बार संक्रमण का पचासा पूरा किया। शनिवार को 55 नए संक्रमित मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1688 पहुंच गई है। इसमें 1180 मरीज ठीक तथा 16 की मौत होने के बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 492 है। शनिवार को मिले संक्रमितों में जिला अस्पताल के एक डाक्टर के साथ आठ बैंककर्मी भी शामिल हैं।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि एंटीजन से 36, आरटीपीसीआर सेे 18 और ट्रूनाट से एक लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में जिला अस्पताल के सीनियर चिकित्सक, एक स्वास्थ्यकर्मी, कोपागंज का एक, सुल्तानपुर से एक, सिकड़ीकोल से दो, रैकवारेडीह से एक, अहिरौली से एक, कक्करपुर से एक की रिपोर्ट कोरोना पाजिटिव मिली है।
विज्ञापन

वही दुबारी से एक, दोहरीघाट से एक, खीरी कोठा से एक, भोपौरा भिखारीपुर से तीन, एक रेलवे कर्मचारी, अलीनगर कोतवाली से एक, बहरीपुर से एक, भैसाखडक से एक, रणवीरपुर से दो, रघौली से दो, बडरांव से एक, पंजाब नेशनल बैंक से आठ, कुतुबपुर से एक, बेला गदन पट्टी से एक, देवखरी से दो, जिला कारागार से एक, नेमडाड से एक, राजपूताना दक्षिण टोला से एक, यूसूफाबाद से दो, पिपरीडीह से एक, बसारथपुर से एक, रेवरीडीह से तीन, ख्वाजा जहांपुर से एक, गोठा से चार, रामपुर से दो और धवरियासाथ से एक की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिले में नए संक्रमित मरीजों के मिलने से कुल मरीजों की संख्या 1688 हो गई है। इसमें एक 1180 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, वहीं 16 लोगों की मौत हो चुकी है।जबकि 492 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर के माध्यम से 443 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया। वही 1205 लोगों का एंटीजन टेेस्ट हुआ है। तथा तीन लोगों का ट्रूनाट से जांच हुई है। बोले कि जिले में एंटीजन से अब तक 33460 लोगों की जांच हुई है। इसमें 885 लोग संक्रमित मिल चुके है। इसीक्रम में 28311 लोगों का सैंपल बीएचयू भेजा गया है ।जिसमें 24574 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। इसमें 23710 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed