फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आगलगी की घटनाएं

आगलगी की घटनाएं

Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
आगलगी की घटनाएं
मधुबन/ दुबारी (मऊ)। स्थानीय थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर आगलगी की दो घटनाएं हुई। इनमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ। एक गैरेज में रखे पांच वाहन जल गए। उफरौली गाँव स्थित खेत में बचे अवशेष जलाने में लगी आग बुधवार की रात लगभग नौ बजे गैरेज तक जा पहुंची। आग से गैरेज में खडे़ तीन वाहन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए जबकि तीन अन्य भी काफी हद तक जल गए हैं। आस पास के लोग गैरेज में खड़ी दो कारों को काफी मशक्कत के बाद बचा पाने में सफल रहे। गैरेज मालिक ने अवशेष जलाने वाले के खिलाफ पुलिस को तहरीर दिया है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए खेत स्वामी पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के उफरौली गाँव के पास सूरज आटो वर्कशाप है। बताया जाता है बुधवार की रात किसी व्यक्ति ने खाली हुए खेत मे मौजूद गेंहू के डंठलों में आग लगा दिया। इस दौरान आग बढ़ते बढ़ते थोड़ी दूरी पर सड़क के किनारे मौजूद स्थित गैरेज तक पहुंच गई और कुछ ही देर में विकराल हो उठी आग गैरेज को भी चपेट में ले लिया। इस दौरान लोगों की भीड़ मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। इसके बाद भी गैरेज में खड़ी पांच में से तीन कार पूरी तरह से जबकि दो आंशिक रूप से जल गईं। इसमें एक कार अहिरौली गाँव के पूर्व प्रधान संजय की तो दूसरी दरगाह निवासी कमालू की तीसरी कार मधुबन निवासी एक व्यक्ति की थी। गैरेज स्वामी अखिलेश मौर्य ने पुलिस को तहरीर दिया। इस मामले में पुलिस ने अवशेष जलाने वाले खीरीकोठा के खेत स्वामी सुमित मल्ल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

इनसेट=
खप्पर चढ़ाने के दौरान निकली चिंगारी से लगी आग
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के टमठा निवासी एक व्यक्ति गाँव से बाहर बगीचे में बृहस्पतिवार को पूजा के लिए आग पर खप्पर चढ़ा रहा था। इसी दौरान तेज हवा से आग फैलने लगी और देखते ही देखते पूजा स्थान के बगल में पेड़ों से गिरीं सूखी पत्तियां जलने लगीं, आग बगीचे के समीप गेहूं के खेत में पहुंच गई, जहां कट चुके गेहूं के डंठल में आग पकड़ ली। आग विकराल होकर फैल गई और करीब दो किलोमीटर दूर तक चली गई। आग पर काबू पाने के लिए आसपास के काफी संख्या में किसान पहुंच गए और मशक्कत करने लगे। खेतों को ट्रैक्टर से जोतकर आग को और आगे बढ़ने से रोका गया। इस आगलगी में टमठा निवासी रामनयन यादव, राजेश यादव, सुबास यादव, बद्री यादव, प्रेमचन्द्र यादव, सुभग यादव की लगभग आठ बीघा गन्ने की फसल और बगीचे के पेड़ जलकर बर्बाद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोसी संवाददाता के अनुसार, नगर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित नेहाल अख्तर पुत्र अली अहमद के लकड़ी के टाल में गुरुवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे टाल में रखी लकड़ी सहित आस पास के पेड़ों में आग लग गई। आगलगी की घटना की जानकारी मिलने पर लोगों ने आग बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed