फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   आयोग की धज्जियां उड़ाई जा रही - अंजान

आयोग की धज्जियां उड़ाई जा रही - अंजान

Sat, 30 Mar 2019 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
आयोग की धज्जियां उड़ाई जा रही - अंजान
मऊ। केंद्र सरकार के कार्यकाल में चुनाव आयोग जैसी संस्था के अस्तित्व पर भी सवाल खड़ा हो गया है। स्थिति यह है कि भाजपा नेताओं द्वारा चुनाव आयोग के नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जबकि यह संस्था केवल मूकदर्शक बनी हुई है। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व वरिष्ठ किसान नेता अतुल कुमार अंजान ने शनिवार की शाम प्रेसवार्ता में कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि चुनाव घोषणा के कुछ समय पहले से लेकर आचार संहिता लगने के बाद तक लगातार प्रधानमंत्री द्वारा सरकारी खर्च पर अपनी पार्टी का प्रचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में सपा बसपा के गठबंधन पर उन्होंने कहा कि यह दोनों पार्टियां अपना रोजगार बचाए रखने के लिए गठबंधन करने को मजबूर हुई हैं। इनका जनता के हित से कोई मतलब नहीं है इनका गठबंधन इनका खुद का निजी स्वार्थ है।। ऐसे में जनता का कोई भला होने वाला नहीं है। बोले कि उत्तर प्रदेश की जनता के दोनों तरफ खाई है। एक तरफ जहां भाजपा जैसी सांप्रदायिक पार्टी है वहीं दूसरी तरफ सपा बसपा जैसी महा स्वार्थी गठबंधन मैदान में हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश की जनता को अपने हित के लिए सोच समझ कर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने मीडिया से कहा कि वे घोसी लोकसभा से चुनाव लड़ेंगे और वामपंथी दलों द्वारा पूर्व में बनाए गए इतिहास को भी दोहराने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed