{"_id":"5c532e4dbdec224a3d3fdb05","slug":"51548955213-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा में शामिल हुए 1.34 लाख परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा में शामिल हुए 1.34 लाख परीक्षार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए ‘मिशन पहचान’ के तृतीय चरण की विशेष परीक्षा गुरुवार को हुई। परीक्षा में 1.34 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए। 15 फरवरी को आयोजित होने वाली ब्लाक स्तरीय ‘मिशन पहचान’ परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय से मेरिट से चार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से तीन बच्चे शामिल होंगे। जनपदस्तरीय परीक्षा के लिए प्रत्येक ब्लाक से 14 बच्चों का चयन किया जाएगा। परीक्षा के माध्यम से विद्यालयों की ग्रेडिंग तथा शिक्षकों का मूल्यांकन होगा।
जिले में 1060 प्राथमिक, 442 उच्च प्राथमिक सहित 1504 विद्यालय हैं। मिशन पहचान के तहत इस परीक्षा के माध्यम से बच्चों के अधिगम स्तर का मूल्यांकन किया गया। यह परीक्षा प्रतियोगी परीक्षाओं के तर्ज पर हुई। जिसमें सभी छात्रों से बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए। प्रधानाध्यापकों के मोबाइल पर प्रश्न पत्र परीक्षा से ठीक 30 मिनट पहले भेजे गए। परीक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए ब्लॉकों में जिले के नोडल नियुक्त किए थे। परीक्षा पूर्वाह्न11 बजे से प्रारंभ होकर दोपहर 12:00 बजे तक चली। परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका बीआरसी पर भेज दी गई।बीएसए ओपी त्रिपाठी ने प्राथमिक विद्यालय एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का जायजा लेते रहे।
नगर शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम ने बताया कि 15 फरवरी को ब्लाक स्तरीय मिशन पहचान परीक्षा होगी। मिशन पहचान की ब्लाक स्तरीय परीक्षा में मेरिट से प्राथमिक से चार तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय से तीन बच्चे शामिल होंगे। परीक्षा के माध्यम से विद्यालयों की ग्रेडिंग तथा शिक्षकों का मूल्यांकन होगा। मधुबन : फतहपुर मंडाव ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के मशिन पहचान के तृतीय चरण की परीक्षा सोमवार को हुई। परीक्षा में 10 हजार छात्र शामिल हुए। खंड शिक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह तथा टीम ने परिषदीय विद्यालयों का दौरा कर जायजा लिया।