फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   समाधान दिवस पर भी निराश हुए फरियादी

समाधान दिवस पर भी निराश हुए फरियादी

Sat, 05 Jan 2019 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस पर भी निराश हुए फरियादी
मऊ। थानों पर आयोजित समाधान दिवस में भी फरियादियों का समाधान नहीं हो सका। कु छ जगहों पर तो मामले निस्तारित हुए लेकिन कुछ जगहों पर बिना समाधान के फरियादी बैरंग लौट गए। कोपागंज में तो पुलिस ने प्रार्थना पत्र लेकर फरियादियों को परिसर से बाहर निकाल दिया। डीएम और एसपी के अचानक पहुंचने के बाद धूप सेंक रहे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। दोनों आलाधिकारियों की मौजूदगी में कोपागंज थाने पर सबसे ज्यादा पांच मामले निस्तारित किए गए। इसके बाद भी 11 मामले लंबित रह गए।
विज्ञापन

जनवरी माह के पहले शनिवार को थानों पर आयोजित किए गए समाधान दिवस में मात्र 22 का मौके पर निस्तारण किया जा सका। शेष मामले को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। कोपागंज संवाददाता के अनुसार शनिवार को थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर फरियादियों के आने और उनकी समस्या की सुनवाई का क्रम चल रहा था, इसबीच डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी सुरेंद्र बहादुर वहां पहुंचे। दोनों अधिकारियों के थाने पर पहुंचने पर लोगों में न्याय की आस जगी क्योंकि प्रार्थना पत्र लेकर स्थानीय पुलिस सभी फरियादियों को परिसर से बाहर कर दी थी। थाना परिसर में धूप सेक रहें पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

पेश हुए 16 मामलों में 11 मामले राजस्व के थे, शेष पुलिस से संबंधित थे। पुलिस के मामलों को तत्काल मौके पर निस्तारित किया गया। शेष मामले को निस्तारित करने के लिए भेजा गया। इस दौरान नौसेमर घाट निवासी फरियादी हरगोविंद प्रजापति, सोडसर गांव निवासी पारस नाथ यादव ने अधिकारियों को बताया वो कई बार समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी हुई है। दोनों अधिकारियों ने फरियादियों से बात कर उन्हें जल्द से जल्द मामलों का निस्तारित करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिरैयाकोट थाने में 6 मामले पेश हुए इसमें से दो का निस्तारण किया गया। दक्षिणटोला थाने में 05 मामले आए, इसमें से दो का निस्तारण किया गया। दोहरीघाट थाने में आए 10 मामलों में से पांच का, घोसी में 8 में से 1 का, हलधरपुर में 6 मामले आए, लेकिन एक का भी निस्तारण नहीं किया जा सका। शहर कोतवाली में पेश हुए 8 मामलों में से दो का निस्तारण हुआ। मधुबन में 22 मामले पेश किए गए लेकिन निस्तारण सिर्फ दो का हो सका। मुहम्मदाबाद में आए सात में से एक मामले का निस्तारण नहीं किया जा सका। रानीपुर थाने में 10 मामले आए लेकिन निस्तारित एक मामला हो सका। इसी क्रम में सरायलखंसी में कुल 20 मामले पेश हुए इसमें से दो का निस्तारण मौके पर किया जा सका। शेष को संबंधित विभाग को निस्तारित करने के लिए भेजा गया है।

घोसी। समाधान दिवस के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी सुरेंद्र बहादुर घोसी कोतवाली पहुंचे। अधिकारी द्वय ने फरियादियों की समस्या को सुना इस दौरान सिर्फ एक मामले का निस्तारण किया गया। डीएम ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को शेष बचे मामलों का निस्तारण त्वरित गति से करने का आदेश दिया। निरीक्षण के दौरान एसपी सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पाया कि समाधान दिवस का रजिस्टर अपूर्ण है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त किया। साथ ही रजिस्टर को तत्काल पूर्ण करने का आदेश दिया। समाधान दिवस में घोसी क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित किया कि रास्ते का पैमाइश कर मामले का समाधान करें। बैठक में उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर के साथ उपनिरिक्षक बिंदेश्वरी सिंह, मनोज सिंह, अशोक सिंह, राजेश सिंह ,रामदरश ,बलवंत सिंह आदि सहित अन्य कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed