फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी, नमूने लिए

उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी, नमूने लिए

Tue, 20 Nov 2018 01:19 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी, नमूने लिए
मऊ। जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने टीम के साथ परदहां तथा रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के उर्वरक विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उर्वरक विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी दुकानों को बंद कर फरार गए। टीम ने जांच के लिए 10 नमूने लिए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने परदहां तथा रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के अछार, सलाहाबाद, काझा खुर्द सहित विभिन्न क्षेत्रों के उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस मौके पर मौजूद स्टॉक का निरीक्षण किया। वहीं किसानों को उनकी फसल के लिए दिए जा रहे खाद, जिंक, माइको न्यूट्रिएट की गुणवत्ता की जांच की। लाइसेंस के अनुरूप विक्रेता द्वारा क्या क्या उर्वरक बेचे जा रहे हैं। इसका भी बारीकी से निरीक्षण किया। उर्वरक पदार्थों की गुणवत्ता पर संदेह मिलने पर 10 नमूने भी लिए गए। छापेमारी की जानकारी मिलते ही कई उर्वरक विक्रेता दुकान बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बताया कि छापेमारी अभियान रबी सीजन तक चलता रहेगा। रानीपुर, परदहां ब्लाक क्षेत्र में हुई छापेमारी में 10 संदिग्ध नमूना लिया गया। संदिग्ध नमूनों को लखनऊ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed