फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ

Sun, 07 Oct 2018 12:46 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
विधायक ने किया कार्यक्रम का शुभारंभ
मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील क्षेत्र में सरकारी गल्ला की दुकानों पर सही और नियमपूर्ण तरीके से राशन वितरण किए जाने को लेकर तहसील के समस्त सरकारी कोटे की दुकान संचालकों को शनिवार को ई-पास वितरण मशीन का वितरण किया गया। तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्रीराम सोनकर ने दर्जनों कोटेदारों को प्रदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार समाज के हर गरीब और निर्बल वर्ग के लोगों के जीवन मे खुशहाली लाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने तहसील क्षेत्र में कुल 198 मशीनों का वितरण किया। इस अवसर पर पूर्ति निरीक्षक शरद सिंह ने बताया कि ई-पास मशीन लग जाने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य जिसका आधार कार्ड राशन कार्ड से लिंक हुआ है वह अपना अंगूठा लगाकर अपना राशन प्राप्त कर सकता है। कहा कि कुछ शिकायतें मिली है कि कुछ कार्ड धारकों का फिंगर मैच नहीं हो रहा है तो यह घबराने की बात नहीं है। पात्रता सूची में शामिल सभी लोगों को प्रत्येक महीने की 26 तारीख के बाद राशन का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर संजय तिवारी, बलराम छोटू प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed