{"_id":"5b6496f84f1c1b913e8b5034","slug":"51533318904-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास पुरूष के नाम पर जिले का नाम कराने का करेंगे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास पुरूष के नाम पर जिले का नाम कराने का करेंगे प्रयास
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष और कल्पनाथ राय की बहू सीता राय ने शुक्रवार को एक प्लाजा में प्रेेसवार्ता के दौरान कहा कि जिले की पहचान कल्पनाथ राय से है। ऐसे में उनके विकास से संबंधित अधुरे सपने को पूरा किया जाना जरूरी है। कहा कि जिले का नाम उनके नाम पर रखा जाए। इसके लिए प्रयास किया जाएगा। छह अगस्त को उनकी पुण्यतिथि पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इसमें भाजपा के प्रदेश मंत्री उपेंद्र तिवारी के साथ सांसद पंकज सिंह भाग लेंगे।
सीता राय ने बताया कि वर्ष 2002 में एनडीए गठबंधन में जदयू से चुनाव लड़ रही थी, तो उस समय राजनाथ सिंह ने वादा किया था, कि जब सरकार बनी तो कल्पनाथ के अधूरे विकास के सपने पूरे किए जाएंगे। कल्पनाथ राय की पुण्यतिथि पर छह अगस्त को सेमरी जमालपुर स्थित उनके पैतृक आवास पर भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद गांव के बाजार और जिला अस्पताल परिसर में स्थापित कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया जाएगा। साथ ही मुख्यालय स्थित गृहस्थ प्लाजा में श्रद्घाजलि सभा आयोजित होगी। सीता राय ने बताया कि मुगलसराय में आयोजित कार्यक्रम में वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और रेल मंत्री सहित अन्य बड़े नेताओं से मिलकर कल्पनाथ राय के नाम पर जिले का नाम रखने या फिर उनके नाम से ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रखेगी।