फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कड़ी मेहनत करने ही संभव है समाज और राष्ट्र का विकास

कड़ी मेहनत करने ही संभव है समाज और राष्ट्र का विकास

Sun, 15 Jul 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 15 Jul 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
कड़ी मेहनत करने ही संभव है समाज और राष्ट्र का विकास
मऊ। नगर के नसोपुर स्थित अमृत पब्लिक स्कूल के सभागार में रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एडीजे मऊ मोहम्मद गजली तथा विशिष्ट अतिथि वैज्ञानिक डॉ. उदयभान सिंह तथा प्रबंधक बीडी सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही मेधावी छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत से ही समाज एवं राष्ट्र का विकास संभव है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल के क्वायर ग्रुप के सरस्वती वंदना से हुई। सर्वप्रथम सत्र 2017-18 के बारहवीं की छात्रा तुबा फिरदौस, सत्र 2016-17 के बारहवीं के छात्र अजीत कुमार भारद्वाज, सत्र 2017-18 के दसवीं की छात्रा अन्नया गोस्वामी को विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त करने के लिए 5100 रुपये की धनराशि छात्रवृत्ति के तौर पर प्रदान की गई। इसी क्रम में नर्सरी से लेकर सीनियर सेकेंड्री तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इसी क्रम में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, मेंहदी, राखी, रंगोली, सीसीए एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डॉ. उदयभान सिंह ने बच्चों के उत्साह को बढ़ाते हुए विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. माया सिंह ने कहा कि पुरस्कार अर्जित करना एवं भविष्य में उस स्थान पर बने रहना ही लगनशील विद्यार्थी की पहचान होती है। जो छात्र आज द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी मे हैं उन्हें और मेहनत कर अगली बार प्रथम श्रेणी अर्जित करने के लिए सोचना चाहिए। इस अवसर पर शिक्षक सहित संभ्रांत नागरिक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed