फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
मऊ। लखनऊ में युवा कांग्रेस द्वारा 26 जून को भारत बचाओ कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय, रतनपुरा ब्लाक के बिलौझा चौक, रामपुर बेलौली तथा करहा में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा की और उसे बर्खास्त करने की मांग की। जिला मुख्यालय पर पीसीसी सदस्य महेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में मिल रोड बकवल में कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन में परदहा ब्लॉक के अध्यक्ष अरुण सिंह ,हरिकेश, संजय सहित दर्जनों कांग्रेस जन उपस्थित रहे। रतनपुरा ब्लाक के बिलौंझा चौक पर कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ओम नारायण शर्मा के नेतृत्व में कांग्रसियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान चौक पर कुछ देर तक वाहनों का आवागमन बंद हो गया। यहां पर लाल प्यारे, संजय, रामकरन सहित सैकड़ों कांग्रेसी धरना प्रदर्शन में शामिल थे। फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के रामपुर बेलौली में जिला महासचिव योगेंद्र सिंह कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष प्रद्युम्न यादव ,देवेंद्र यादव, नसीम सहित काफी कांग्रेसी शामिल रहे। कांग्रेसियों ने बेलौली चौक पर योगी सरकार की आलोचना करते हुए विरोध प्रदर्शन किए। मुहम्मदाबाद ब्लॉक के करहा में कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष रामाधार निराला और सुशील चौधरी सहित काफी कांग्रेसजनों ने लाठीचार्ज में घायल कांग्रेसियों को मुआवजा एवं दोषी पुलिसकर्मियों एवं पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की। जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार तानाशाही रवैया अपना रही है। इस अवसर पर रविंद्र नाथ त्रिपाठी, ज्ञान प्रकाश सिंह, विशाल, हाशिम अंसारी ,मसूद, तैयब खान, नेयाज अहमद शाही सहित वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे ।सुभाष यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed