फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   दावा 20 घंटे का मिल रही 12 घंटे बिजली

दावा 20 घंटे का मिल रही 12 घंटे बिजली

Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
दावा 20 घंटे का मिल रही 12 घंटे बिजली
रानीपुर। भीषण गर्मी में ब्लाक की बिजली व्यवस्था ध्वस्त होती जा रही है। ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट हो रहे हैं, जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जबकि मुख्यमंत्री ने तहसील को 20 घंटे बिजली आपूर्ति दिए जाने के आदेश दिए हैं। इसके विपरित रानीपुर ब्लाक में केवल 10 से 12 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
विज्ञापन

बिजली विभाग भले ही 20 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने के दावे कर रहा हो, लेकिन हकीकत इससे इतर है। नगरवासियों को रोजाना औसतन 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। उसमें भी ओवरलोडिंग के चलते फाल्ट तथा लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। खास बात तो यह है कि बिजली की अघोषित कटौती मध्यरात्रि के बाद की जा रही है। यही कारण है कि जिन घरों में इनवर्टर लगे हैं उनमें रहने वाले अधिकतर सदस्यों को बिजली कटौती के बारे में जानकारी भी नहीं हो रही है। बिजली की समस्या के साथ ही पेयजल की समस्या भी बन जाती है। विभाग भी इसके प्रति गंभीर नहीं है। इस संबंध में क्षेत्र के बीड़ी सिह, शक्ति सिह, गोपाल, अनिल, बबलू, राजेश आदि उपभोक्तओं का कहना है की जर्जर मेन लाइन के तार को बदलने के लिए दर्जनों बार शिकायत भी दर्ज करा चुके है। साथ कई बार उपकेंद्र पर धरना प्रदर्शन भी किया जा चुका है।
विज्ञापन


जर्जर तारों की वजह से हो रहे फाल्ट
रानीपुर। रानीपुर 33-11 विद्युत उपकेंद्र के चार फीडरों से रानीपुर बाजार के साथ फतेहपुर, गोकलुपूरा, खुरहट, खिरिया सहित 40 गांवों में बिजली सप्लाई आपूर्ति की जाती है। लेकिन उपकेंद्र से निकली मेन लाइन का तार कई सालों से न बदले जाने के चलते जर्जर हालात में पहुंच चुका है। इसके चलतेे मेनलाइन के जर्जर तारों की वजह से आए दिन फाल्ट हो रहे हैं। यही कारण है कि बिजली घंटों के लिए ठप हो जाती है। इस बावत उपकेंद्र के अवर अभियंता प्रदीप कुशवाह का कहना है कि शासन के निर्देशानुसार तहसील को बीस घंटे बिजली आपूर्ति जा रही है जितनी भी कटौती हो रही है, सब कंट्रोल से होती है। फाल्ट होने पर उसे ठीक करने में समय लगता है तो उतनी देर बिजली जरूर प्रभावित हो जाती है। बात जर्जर तारों की है तो उन्हें बदलवाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नगर में जहां-जहां जर्जर तार हैं, उन्हें शीघ्र ही बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed