{"_id":"5b1ac5884f1c1baf6e8b6fdf","slug":"51528481160-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकानों के ऊपर से हाईटेंशन तार खींचे जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकानों के ऊपर से हाईटेंशन तार खींचे जाने के विरोध में सौंपा ज्ञापन
Updated Fri, 08 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के आजमगढ़-मऊ मार्ग स्थित खुरहट और धर्मसीपुर बाजार में बिजली विभाग द्वारा मकानों के ऊपर से हाईटेंशन तार खींचे जाने के विरोध जताते हुए कार्य बंद करा दिया। स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लोगों ने शीघ्र ही तार खींचे जाने का कार्य बंद न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
खुरहट और धर्मसीपुर बाजार में बिजली विभाग द्वारा हाईटेंशन तार खींचे जाने के लिए सर्वे कार्य कराया जा रहा था। इसकी जानकारी होने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इसके बावजूद बिजली विभाग सर्वे कार्य को पूरा करके गुरुवार को हाईटेंशन तार खिंचने का काम शुरू कर दिया। जैसे ही बिजली का तार धर्मसीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति के मकान के ऊपर से गुजरा, उस गृहस्वामी सहित गांव के अन्य ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इस दौरान उन्होंने विरोध जताते हुए काम बंद करा दिया। इस बावत ग्रामीण रविंद्र यादव, रामकुमार भारती, लालबहादूर यादव, प्रशांत यादव, अच्छेलाल यादव, अंगद यादव सहित बढ़ी संख्या में मौजूद होकर अन्य लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। साथ ही लोगों ने मकानों के ऊपर से तार खींचे जाने का कार्य बंद न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।