{"_id":"5b12e0654f1c1b9c6e8b5f01","slug":"51527963749-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुुरा। मऊ-गाजीपुर मार्ग पर मरदह क्षेत्र के कंसहरी गांव के पास शुक्रवार की देर रात 11 बजे एक युवक की तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना में बाइक पर पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल मऊ से वाराणसी के ट्रामा सेंटर में रेफर किया गया।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी मनोज राजभर (18 ) पुत्र मुसाफिर राजभर अपने साथी अरविंद राजभर पुत्र विनोद राजभर के साथ अपने ननिहाल बिजौरा गांव गया था। वह दोनों बाइक से किसी काम से मरदह गए थे। वहां से लौटते समय मऊ-गाजीपुर मार्ग पर कंसहरी गांव के पास जैसे ही पहुंचे वैसे ही मऊ से गाजीपुर जा रहे ट्रक ने बाइक सवार में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में बाइक चला रहा मनोज राजभर की मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका साथी अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी गंभीर हालत होने के कारण डाक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मौत की जानकारी होते ही खालिसपुर गांव में कोहराम मच गया। मृतक की मां लालसा और भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह भाइयों में सबसे छोटा था। मृतक के पिता मध्यप्रदेश के इंदौर में रहकर रोजगार करता है। उधर, अरविंद राजभर की भी हालत गंभीर बनी हुई है।