फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   प्रभारी बीएसए ने दो शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

प्रभारी बीएसए ने दो शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण

Sun, 21 Jan 2018 11:12 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
प्रभारी बीएसए ने दो शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
मऊ। निर्वाचन नामावली संक्षिप्त पुनरीक्षण के विशेष अभियान के तहत रविवार को प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने नगर क्षेत्र सहित रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया।निरीक्षण में रानीपुर ब्लाक क्षेत्र के खीरखाड़ प्राथमिक विद्यालय सहित नगर क्षेत्र के बुनाई विद्यालय स्थित बूथ पर शिक्षक अनुपस्थित मिले। दोनों शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम सर्वप्रथम रविवार को मध्याह्न 12 बजे राजकीय बुनाई विद्यालय के बूथ संख्या 90से 96 के बूथ पर बीएलओ सुमन मौर्या, सुरेश प्रसाद, गजाला, अकरम, शीला सिंह उपस्थित मिले। जबकि एक बीएलओ मुहम्मद तैय्यब अनुपस्थित मिले। रानीपुर विकास खंड क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान बड़ागांव, खुरहट, रामपुर बखरिया, पलिया, खीरखाड़ प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। इसमें खीरखाड़ स्थित विद्यालय पर एक बीएलओ अनुपस्थित मिला।इस बाबत प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक गौतम का कहना है कि अनुपस्थित शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निरीक्षण के दौरान स्वीप सहायक चंद्रधर राय, रवि वर्मा, पर्यवेक्षक, राजकुमार विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed