{"_id":"5a47d1304f1c1b001c8bbb75","slug":"51514656048-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधरोपण से कायम रखी जा सकती है पर्यावरणीय शुद्धता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधरोपण से कायम रखी जा सकती है पर्यावरणीय शुद्धता
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण से कायम रखी जा सकती है पर्यावरणीय शुद्धता
मझवारा। बाजार स्थित राजकुमारी शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (बीटीसी) के सभागार में नव वर्ष के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमें छात्र छात्राओं के आकर्षक प्रस्तुतियों पर खूब ताली बजी। मुख्य अतिथि संस्थान की प्रबंधक डॉ. रागिनी राय ने छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
शुभारंभ छात्रा अन्नू के द्वारा प्रस्तुत किए गए सरस्वती वंदना से किया गया। दीपक, धीरज, राकेश, प्रदुमन, अरुण यादव प्रवीण ने देश गीत पेश कर लोगों को देशप्रेम से ओतप्रोत कर दिया। इसी क्रम में विमलेश, प्रीती, सविता ने दहेज प्रथा पर दानव दहेज एकांकी नाटक पेश कर लोगों को कुछ देर तक सोचने पर विवश कर दिया।इस मौके पर मुख्य अतिथि संस्थान की प्रबंधक डॉ. रागिनी राय ने कहा कि पर्यावरणीय प्रदूषण आज की सबसे बड़ी घातक समस्या है।पौधरोपण कर हरे पौधों की सुरक्षा तथा संरक्षण पर पर्यावरणीय शुद्धता कायम रखी जा सकती है। उन्होंने नववर्ष पर सभी से कम से कम एक-एक पौधे लगाकर संरक्षण करने का संकल्प लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर विवेक राय, गौतम सिंह, संजय शर्मा, चांदनी सिंह, विनीता सिंह सहित गणमान्य नागरिक मौजदू रहे। संचालन पिंटू तथा आदित्य राय ने किया।