फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   अज्ञात में मिली लाश की शिनाख्त होने पर दर्ज कराई रिपोर्ट,पत्नी नामजद

अज्ञात में मिली लाश की शिनाख्त होने पर दर्ज कराई रिपोर्ट,पत्नी नामजद

Wed, 01 Nov 2017 11:38 PM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
अज्ञात में मिली लाश की शिनाख्त होने पर दर्ज कराई रिपोर्ट,पत्नी नामजद
मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के खीरीबाग मुहल्ले में रेलवे क्रासिंग के पास बीते 29 अक्तूबर को हत्याकर फेंकी मिली युवक की शिनाख्त उसके परिवार के लोगों ने किया। इस दौरान परिवार के सदस्यों ने मृत युवक की पत्नी और सास और साले के विरूद्घ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने साजिशन हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

बताते चले बीते 29 अक्तूबर को खीरीबाग मुहल्ले के पास रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक की हत्या कर फेंकी लाश मिली थी। इस दौरान पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी। शव मिलने की सूचना पर मधुबन थाना क्षेत्र के जुरेंदा गांव निवासी स्व. शिवाजी की पत्नी रमिता सिंह मुख्यालय पहुंचकर शव की शिनाख्त अपने पुत्र प्रदीप 26 के रुप में की। रमिता ने बेटे की हत्या के बाबत अपनी बहू और उसके ससुराल वालों को दोषी ठहराया। रमिता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस बुधवार की देर शाम कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की। इसमें रमिता ने वंदना सिंह पत्नी स्व. प्रदीप सिंह और पुत्री स्व. बृजभूषण सिंह तथा उसकी मां चंद्रावती पत्नी स्व. बृजभूषण सिंह, भाई धन्नंजय पुत्र स्व. बृजभूषण सिंह, जितेंद्र पुत्र स्व. बृजभूषण सिंह तथा देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के सुखई परसिया गांव निवासी भीमसिंह को नामजद किया। पीड़ित मां ने बताया कि वह चार माह पूर्व अपने पुत्र की शादी देवरिया जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र पिपरहवा लाला गांव निवासी स्व. बृजभूषण सिंह की पुत्री वंदना से किया था। विवाह के बाद उसकी बहू ससुराल में कम मायके ज्यादा रहती थी। इसक्रम में बीते 12 अक्तूबर को उसकी बहू ने फोनकर उसके पुत्र को अपनी ससुराल बुलाया। इसके बाद 22 अक्तूबर को सूचना दी कि प्रदीप ने कपरियाघाट स्थित राप्ती नदी में कूदकर आत्महत्या कर लिया। इस सूचना पर प्रदीप के परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तो प्रदीप का बैंग घाट के पास बरामद हुआ। लेकिन इसबीच उसकी लाश मऊ जिले में खीरीबाग मुहल्ले के पास मिलने से सनसनी फैल गई। सीओ नगर राजकुमार ने बताया कि रिपार्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद पुलिस कार्रवाई करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed