फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   पर्यावरण स्वच्छ रखने को किया गया पौधरोपण

पर्यावरण स्वच्छ रखने को किया गया पौधरोपण

Sat, 22 Jul 2017 12:30 AM IST
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
पर्यावरण स्वच्छ रखने को किया गया पौधरोपण
कोपागंज। ब्लाक क्षेत्र के नवगठित ग्रामसभा फिरोजपुर में शुक्रवार को पर्यावरण को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। इसमें गांव के लोगों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डीडीओ मऊ विजयशंकर राय मौजूद थे।
विज्ञापन

इस दौरान गांव में मौजूद पोखरे के चारों तरफ करीब 600 पौधों को लगाया गया है। इसमें सागवन, सफेदा और फलदार पौधे आम, अमरूद आदि शमिल रहा। पौध रोपण करने के बाद जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय ने कहा कि ये पौधे जैसे-जैसे बड़े होगें पोखरे चारो तरफ छाया हो जाएगी। इससे लोगों को स्वच्छ और ठंडी हवा मिलेगी। बल्की पोखरा भी रमडी स्थल में तब्दील हो जाएगा। बोले पर्यावरण संरक्षण के लिए पौध रोपण करना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। पेड़-पौधे के बिना हमारा जीवन अधुरा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामावतार ने कहा की एक पौधा 100 संतान के बराबर होता है। पेड़ पौधे से वातावरण शुद्घ रहता है। पौधरोपण के बाद जिला विकास अधिकारी विजयशंकर राय ने गांव में हुए विकास कार्यो का निरीक्षण किया। पौधरोपण के दौरान ग्राम विकास अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि टुनटुन कन्नौजिया, मनरेगा जेई अनिल कुमार, रोजगार सेवक सूर्यभान, बबलू पांडेय, प्रभुनाथ शर्मा, आयुष सिंह, शिवम सिंह, गौरीशंकर, रोशन, आदि लोग मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed