{"_id":"615743808ebc3e626e091176","slug":"50-thousand-vegetable-plants-ready-in-center-of-excellence-for-vegetable-center-mau-news-vns6148503106","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबल केंद्र में 50 हजार सब्जी के पौधे तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबल केंद्र में 50 हजार सब्जी के पौधे तैयार
विज्ञापन
मऊ। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबल केंद्र में 50 हजार सब्जी के पौधे तैयार होने की स्थिति में हैं। लगभग 10 दिन बाद किसानों को सस्ते दर पर अच्छी प्रजाति के पौधे मिलने लगेंगे। खास बात यह है कि यदि किसान चाहें तो घर का बीज लाकर यहां पौधे तैयार करा सकते हैं। इसके लिए उन्हेें मामूली शुल्क देना पड़ेगा।
सरकार की तरफ से नगर स्थित रोज गार्डेन में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत इजराइल की तकनीक आधारित 1.4 करोड़ की लागत से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबल केंद्र का निर्माण कराया गया है। सेंटर में न सिर्फ किसानों के लिए अच्छी नर्सरी तैयार होती है, बल्कि किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। लगभग एक बीघा से अधिक एरिया में हाईटेक नर्सरी बनाई गई है। जहां मौसम शुरू होते ही उन्नत सब्जी के पौधे मिलने लगते हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जो किसान अपना बीज देंगे। विभाग पौधे तैयार करेगा और उसको पैक करके वापस देगा। किसान से सरकारी लागत ली जाएगी। इस राशि से सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का रखरखाव और देखभाल की जाएगी।
उद्यान विभाग ने जिले की सब्जी की खेती को समृद्धशाली बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। विभाग की हाइटेक नर्सरी में बैगन, टमाटर, फूलगोभी, शिमला मिर्चा, पातगोभी, शिमला मिर्चा, शंकर मिर्चा, बैंगन सहित सब्जी के 50 हजार पौधे तैयार होने की स्थिति में हैं। 10 दिन बाद किसानों को मात्र दो रुपया प्रति पौधा की लागत से उपलब्ध कराए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो पाली हाउस में तैयार किए गए पौधे मरते नहीं हैं। उत्पादन बेहतर होता है।
विज्ञापन
इस बाबत जिला उद्यान अधिकारी सुभाष कुमार का कहना था कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फार वेजीटेबल केंद्र से 10 दिन बाद सब्जी के पौधे मिलने लगेंगे। किसानों को दो रुपया प्रति पौधा शुल्क देना होगा। किसान चाहें तो घर का बीज लाकर यहां पौधे तैयार करा सकते हैं। इसके लिए मात्र एक रुपया प्रति पौधा शुल्क जमा करना होगा।