फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 ornaments including gold crown, necklace stolen from the sanctum sanctorum of Sheetla temple

Mau News: शीतला मंदिर के गर्भगृ़ह से सोने के मुकुट, हार समेत 50 आभूषण चोरी

Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
50 ornaments including gold crown, necklace stolen from the sanctum sanctorum of Sheetla temple
मऊ। जिले के प्रसिद्ध शीतला माता मंदिर के गर्भगृह से चोरों ने चोरी की भीषण घटना को अंजाम दिया। दो चोरों ने रविवार की रात बारह बजे से पहले ही गर्भगृह का ताला तोड़कर माता का सोने का मुकुट, हार सहित करीब 50 कीमती आभूषण चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

सोमवार की भोर में पूजा करने पहुंचे पुजारी को ताला टूटा देखकर इसकी जानकारी हुई। मंदिर से इतनी बड़ी चोरी की सूचना मिलने पर कुछ ही देर में बड़ी संख्या में भक्तगणों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन

वहीं मौके पर सीओ सिटी और शहर कोतवाल ने फारेसिंक टीम के साथ मामले की जांच की। उधर इस चोरी की घटना से नाराज मंदिर के पुजारी ने गर्भगृह पर ताला जड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार दीपक महाराज ने बताया कि वह शहर कोतवाली क्षेत्र के शीतला माता मंदिर में पुजारी हैं। बीते रविवार की शाम रोज की तरह पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के पट रात में बंद कर दिया गया था। सोमवार की भोर में पूजा के लिए मंदिर के गर्भगृह पहुंचे तो ताला टूटा था।
बताया कि अंदर जाने पर पता चला कि मां शीतला का मुकुट, सोने का हार, सोने से निर्मित आंख के साथ चांदी के करीब 50 चांदी के मुकुट चोरी हो गए हैं।
चोरी की सूचना मंदिर समिति के संरक्षक भरत लाल राही, इंजीनियर वीरेंद्र, अध्यक्ष संजय वर्मा, महामंत्री डॉ. रामगोपाल सहित सैकड़ों की संख्या में मंदिर प्रागंण में भक्तगण पहुंच गए। इस बीच मंदिर पुजारी दीपक महाराज ने चोरी की घटना से नाराज होकर गर्भगृह पर ताला बंद कर दिया, मांग की जब तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं हो जाता जब तक मंदिर का गर्भगृह नहीं खुलेगा।

उधर इस मामले में शहर कोतवाल अनिल सिंह ने जब जल्द ही खुलासा करने का आश्वासन दिया, इसके बाद पुजारी द्वारा गर्भगृह खोला गया।
मामले में एसपी इलामारन जी ने बताया कि मामले की मानीटरिंग खुद कर रहे हैं, जल्द खुलासा करने को लेकर चार टीमें बनाई गई है, जो कि अलग अलग बिंदु पर जांच में जुटी हैं। जल्द आरोपी पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed