फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   50 kg fish found in the canal, villagers killed and distributed it

Mau News: नहर में मिली 50 किलो की मछली, ग्रामीणों ने मारकर लगाया हिस्सा

Tue, 09 Jan 2024 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jan 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
50 kg fish found in the canal, villagers killed and distributed it
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रेयांव गांव स्थित शारदा सहायक खंड 32 नहर में रविवार को 50 किग्रा वजन की गोंच मछली को ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला। बल्कि आपस में हिस्सा लगाकर घर लेकर चले गए। न तो पुलिस और न ही संबंधित विभाग के आलाधिकारियों को इसकी भनक लगी।
विज्ञापन

शारदा सहायक खंड 32 में लंबे समय बाद पानी छोड़ा गया। रेयांव गांव सहित आसपास के गांवों के लोग रविवार की सुबह से नहर में मछली पकड़ रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, नहर में बड़ी मछली घूम रही थी। मछली के आकार को देखकर लोगों में उत्सुकता जगी। खबर फैलने पर लोगों की भीड़ जुटती गई। ग्रामीणों ने उसे जाल में फंसा लिया। लोग गोंच मछली बता रहे थे। बाद में संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बजाय इसी बीच उनके जाल में 50 किग्रा से अधिक वजन की गोंच मछली फंस गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस विभाग को सूचना देने के बजाय पीट-पीटकर मार डाला। इसके साथ ही हिस्सा लगाकर आपस में बांट लिया। घटना हो जाने के बाद न तो पुलिस और न ही सिंचाई विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी। शारदा सहायक खंड 32 के सहायक अभियंता शिवशंकर का कहना है कि ग्रामीण नहर में मछली पकड़ते रहते हैं। बड़ी मछली के संबंध में जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed