{"_id":"5a64cda14f1c1b72268b5a55","slug":"5-instructions-for-suspending-the-blo","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 बीएलओ को निलंबित करने का दिया निर्देश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 बीएलओ को निलंबित करने का दिया निर्देश
mau news
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ।जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु रविवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण में लगाए गए बीएलओ की उपस्थिति एवं उनके कामों की समीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर की। इस दौरान मतदाता पुनरीक्षण कार्यों में लापरवाही पाए जाने पर डीएम ने पांच बीएलओ को निलंबित करने का निर्देश दिया। कहा कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी सबसे पहले कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में मौजूद बापू इंटर कालेज पहुंचे। यहां उन्हें फार्म 7 और आठ को भरने की गति काफी धीमी मिली। इसके साथ ही बूथ संख्या 346 से 391 के बीएलओ मौके से अनुपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान जब डीएम खुखुंदवा प्राथमिक विद्यालय पहुंचे, तो वहां भी बीएलओ भी अनुपस्थित पाए गए । साथ ही यहां भी फार्म छह भरने की प्रगति धीमी मिली। इसके अलावा कई अन्य बूथों पर भी बीएलओ नदारद रहे। जिलाधिकारी ने इस घोर लापरवाही पर गंभीर नाराजगी जताई।
डीएम ने बाबू इंटर कालेज कोपांगज के बीएलओ नीलम जायसवाल (आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री) शशि प्रकाश राय (सहायक अध्यापक), राम प्रवेश राय (लिपिक), हरिनारायण (सहायक अध्यापक ) और खुखुंदवा बूथ के बीएलओ विनोद राय (सहायक अध्यापक ) को निलंबित करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को चेतावनी दी है कि सभी बीएलओ अपने-अपने कार्य निष्ठापूर्वक करें। डीएम ने कहा है कि मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम में ढिलाई कदापि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बूथों पर औचक निरीक्षण किए जाते रहेंगे।