{"_id":"66f696a6e9843623bd0eafce","slug":"5-councilors-reached-the-meeting-of-nagar-panchayat-board-10-said-no-information-was-given-mau-news-c-295-1-mau1001-118305-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पहुंचे 5 सभासद, 10 बोले-नहीं दी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में पहुंचे 5 सभासद, 10 बोले-नहीं दी सूचना
विज्ञापन
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में बृहस्पतिवार को आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, दशहरा के लिए रास्ते के निर्माण एवं नगर की साफ-सफाई, जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, जीआईएस सर्वे, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरोदय योजना को लेकर नगर पंचायत के बोर्ड की छठी बैठक हुई। इसमें मात्र पांच सभासद ही शामिल हुए जबकि अन्य सभी दस सभासदों ने नगर पंचायत के चेयरमैन पर आरोप लगाया कि उनको बैठक को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। कहा कि शुक्रवार को पूरे मामले को लेकर एडीएम को पत्रक दिया जाएगा।
नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर में समिति की बैठक सुबह 10 बजे दिन में अध्यक्ष नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर जफर अहमद की अध्यक्षता में कार्यालय के सभागार में हुई। इस बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान रास्ते के निर्माण एवं नगर की साफ सफाई पर विचार किया गया। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष जझर अहमद ने कहा कि त्योहारों के अवसर पर रास्तों नालों की सफाई नियमित कराई जाएगी। इसमें किसी भी कर्मचारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इसके साथ साथ जलापूर्ति, मार्ग प्रकाश, जीआईएस सर्वे, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, नगरोदय योजना, इत्यादि पर चर्चा की गई। नगर के अन्य विकास कार्याें के लिए सदस्यों द्वारा दिए गए महत्त्वपूर्ण कार्याें को भी चर्चा में शामिल किया गया। बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव कार्यवाही रजिस्टर में अंकित किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। बैठक में सदस्यगण, अधिशासी अधिकारी, लिपिक एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं सभासद प्रमोद कुमार सिंह, रुबीना, चंदन चौबे, एहसानुल हक, परवेज आलम, परवेज अंसारी, फैजान मुस्तफा, विमला देवी, असलम ने कहा कि बैठक को लेकर उनको कोई जानकारी नहीं दी गई। आरोप लगाया कि चेयरमैन अपने चहेतों को लेकर बैठक कर रहे हैं। कहा कि वार्ड में होने वालों काम में भी भेदभाव किया जा रहा है।
बैठक में शामिल होने वाले सभी सभासदों के सामने कई आगामी त्योहार को लेकर चर्चा किया गया है। होने वाले सभी प्रस्ताव को रजिस्टर पर दर्ज किया गया। बैठक की जानकारी सभी सभासद को दी गई थी। -जफर अहमद, चेयरमैन नगर पंचायत कुर्थीजाफरपुर