फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   5,351 voters did not like the candidate, NOTA pressed

5,351 मतदाताओं को नहीं भाए प्रत्याशी, दबाया नोटा

Fri, 11 Mar 2022 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
5,351 voters did not like the candidate, NOTA pressed
मऊ। चुनाव आयोग ने मतदाताओं को ऐसी सुविधा प्रदान की है जिससे वह अपना मत व्यक्त कर सभी प्रत्याशियों को नकार सकते हैं। इसके लिए नोटा का प्रयोग किए जाने का प्रावधान किया गया है। इस सुविधा का प्रयोग जनपद की चारों विधान सभा क्षेत्रों के पांच हजार से अधिक मतदाताओं ने खूब किया। सबसे अधिक मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा के मतदाताओं ने प्रत्याशियों को नकारा। मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा के 1,538 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मत देना उचित नहीं समझा। जबकि मधुबन में 1,254 मतदाताओं ने नोटा का प्रयोग किया। घोसी विधानसभा के 1,249 मतदाताओं ने भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों सहित किसी भी प्रत्याशी को वोट नहीं किया। वहीं, मऊ सदर विधान सभा क्षेत्र के 1,310 मतदाताओं ने सभी प्रत्याशियों को नकारते हुए नोटा का बटन दबाया। यह संख्या कई प्रत्याशियों को मिले मतों से भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed