फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The coronation of Lord Ram took place amidst the chanting of Vedic mantras

Mau News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भगवान राम का राज्याभिषेक

Tue, 27 Oct 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The coronation of Lord Ram took place amidst the chanting of Vedic mantras
दोहरीघाट कस्बा के राम जानकी शिव मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में होता राम राज्या​भिषेक। संवाद
दोहरीघाट। नगर के राम जानकी शिव मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन और राज्याभिषेक के प्रसंग ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे रामलीला परिसर में भक्ति, श्रद्धा और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। भगवान श्रीराम के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
विज्ञापन

रामलीला के मंचन में दिखाया गया कि चौदह वर्ष का वनवास पूर्ण करने और रावण का वध कर माता सीता को मुक्त कराने के बाद भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण जी के साथ अयोध्या लौटते हैं। प्रभु श्रीराम के आगमन का समाचार मिलते ही अयोध्यावासियों में हर्ष की लहर दौड़ जाती है। भरत जी अपने आराध्य प्रभु श्रीराम का स्वागत करते हैं और उन्हें अयोध्या का राजपाट सौंपते हैं। गुरुजनों, ऋषि-मुनियों एवं अयोध्यावासियों की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाता है। प्रभु श्रीराम के राजा बनने पर पूरी अयोध्या नगरी उत्सव में डूब जाती है। माता सीता के साथ सिंहासन पर विराजमान प्रभु श्रीराम का दिव्य स्वरूप देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठते हैं।इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष विनोद वर्मा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष विनय जायसवाल, डॉ. बीके श्रीवास्तव, गुलाब चंद गुप्त, आजाद जायसवाल, अरविंद साहू, प्रहलाद मधेशिया आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed