फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   460 transformers blew up in 23 days, reaching 20 daily

23 दिन में फुंक गए 460 ट्रांसफार्मर, 20 रोज बनने पहुंच रहे

Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
460 transformers blew up in 23 days, reaching 20 daily
नगर स्थित बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशाप में मरम्मत करते कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। बारिश कम होने और तापमान में वृद्धि से बढ़ी गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ रही है। ऐसे में बिजली के उपयोग से ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। चालू माह के 23 दिनोें में अब तक 460 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। जबकि वर्कशॉप में प्रतिदिन 20 ट्रांसफार्मर बनने पहुंच रहे हैं। विभाग की माने तो पिछले वर्ष की तुलना में इस साल कम ट्रांसफार्मर फुंके हैं। विद्युत आपूर्ति को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए जिले को तीन डिवीजन प्रथम, द्वितीय और तृतीय में विभाजित किया गया है। सभी को विद्युत आपूर्ति की अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। बिजली आपूर्ति के लिए नगर तथा आसपास के क्षेत्र में 3734 ट्रांसफार्मर लगे हैं, जबकि पूरे जिले में 16 हजार ट्रांसफार्मर लगे हैं। बीते दो माह में गर्मी के कारण ट्रांसफार्मरों पर लोड इतना बढ़ा कि वह इसे संभाल नहीं पा रहे और फुंक जा रहे हैं। वर्कशाप के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्तमान में 150 से ज्यादा ट्रांसफार्मर यहां बनने के लिए आए हैं। इनमें 25 केवीए के 50, 63 केवीए के 30, 100 केवीए के 25, 250 और 400 केवीए के चार-चार ट्रांसफार्मर शामिल हैं। 630 केवीए के दो ट्रांसफार्मर बनने की प्रक्रिया में है। अधीक्षण अभियंता आनंद पांडेय ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के अंदर जले ट्रांसफार्मरों के बदलने की प्रक्रिया चल रही है। शिकायत दर्ज न होने की स्थिति में देर हो रही होगी। दर्ज शिकायत की मानीटरिंग की जाती है। लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

नगर स्थित रिपेयरिंग वर्कशाप में रखा खराब ट्रांसफार्मर।संवाद

नगर स्थित रिपेयरिंग वर्कशाप में रखा खराब ट्रांसफार्मर।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed