फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   4543 candidates fate fixed

4543 प्रत्याशियों की तय हो गई किस्मत

Sat, 28 Nov 2015 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sat, 28 Nov 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
4543 candidates fate fixed
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए शनिवार को प्रथम चरण के मतदान में 70 फीसदी वोटिंग हुई। तीन ब्लाकों परदहां, रतनपुरा एवं कोपागंज में वोटरों में उत्साह दिखा।
विज्ञापन



 कुछ स्थानों पर फर्जी मतदान को लेकर मामूली झड़प और मारपीट की घटनाएं हुईं, लेकिन पुलिस ने समय रहते ही उन पर नियंत्रण पा लिया। सैकड़ों फर्जी वोटरों को पुलिस ने पकड़ा। मतदान के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। इसी के साथ ही 4543 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतपेटिकाओं में बंद हो गया।
विज्ञापन



परदहां ब्लाक  में कुल  51 ग्राम प्रधान पदों के लिए 457 प्रत्याशी  मैदान में थे। वहीं यहां 667 सदस्यै पदों के लिए  707   प्रत्याशी मैदान में थे।  यहां मतदान के लिए 75 मतदान केंद्र एवं 146 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। परदहां  ब्लाक में शनिवार को  कुल 108362 मतदाताओं में 70.50 फीसद ी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन



देर शाम तक पोलिंग पार्टियों ने स्ट्रांग रूमों पर अपना बक्सा आदि लाकर जमा किया। कोपागंज ब्लाक में  81  ग्राम प्रधान   पदों के लिए 575 प्रत्याशी  मैदान में थे वहीं 1049 सदस्य पदों  के लिए 1181   प्रत्याशी मैदान में थे। यहां मतदान के लिए 101 मतदान  केंद्र एवं 260 मतदेय  स्थल बनाए गए हैं।


कोपागंज ब्लाक में 69 फीसदी मतदान हुआ। यहां कुल मतदाताओं  की संख्या 165174 थी। यहां 260 पोलिंग पार्टियों ने मतदान संपन्न कराने के बाद देर शाम तक अपना बैलेट बाक्स स्ट्रांग रूमों में जमा कराया।


रतनपुरा ब्लाक  में कुल 77 ग्राम प्रधान पदों  के लिए 514 प्रत्याशी  मैदान में थे वहीं यहां 971 सदस्य पदों के लिए  1109   प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां मतदान के लिए 78 मतदान केंद्र एवं  209 मतदेय  स्थल बनाए गए थे। रतनपुरा ब्लाक में कुल 70.35 फीसदी मतदान हुआ।



यहां पर मतदान संपन्न कराने के बाद 209 पोलिंग  पार्टियों ने अपना बैलेट बाक्स स्ट्रांग रूमों पर जमा कराया। मतपेटिकाओं के जमा कराने के बाद निर्वाचन कर्मचारियों एवं प्रशासन ने राहत की सांस लिया। सभी ब्लाकों में शांतिपूर्ण मतदान के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय चक्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed