फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   43 bigha wheat crop in seven villages

सात गांवों में 43 बीघे गेहूं की फसल जली

Mon, 15 Apr 2019 12:32 AM IST
mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 15 Apr 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
43 bigha wheat crop in seven villages
मधुबन तहसील क्षेत्र के खड़िच्चा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगने के बाद बर्बाद हुई फसल देखने पहुंचे ग्रामीण। - फोटो : mau
 जिले के कई थाना क्षेत्रों में रविवार को आगलगी की सात घटनाएं हुई। इन घटनाओं में 28  किसानों की 43 बीघे गेहूं की फसल जल गई। मौके पर अग्निशमन दल के देर से पहुंचने पर किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन


 कोपागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में दो अलग अलग स्थानों पर शार्ट सर्किट से 36 बीघा गेंहू की फसल जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम कर किसी तरह आग पर काबू पाया। एसडीएम के निर्देश पर ग्राम प्रधान लेखपाल को साथ लेकर आगलगी से हुई क्षति का आंकलन करने में जुट गए। कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत फतहपुर ताल नरजा में शार्ट सर्किट से लगी आग से किसान सगेदन, हरिश्चंद्र, सुगरी, भीखू, चंद्रशेखर, बालमती, वीरेंद्र, मरचू, नेतई, केदार, श्यामा देवी, उग्रह, संगीता, नेताई, मुसाफिर, रजिंदर, जयराम, शिवनाथ, लच्छु, चंद्रशेखर, रमायन, सोधरी  सहित  कुल  23 किसानों की 36 बीघा गेंहू की फसल जल गई। जबकि दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम पंचायत टड़ियाव में हुई । वहां गेहूं की मड़ाई करते समय थ्रेेसर से  से निकली चिंगारी से लगी आग से गांव के श्रवन की आठ विस्वा गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। उधर फतहपुर के ग्राम प्रधान विरजू निषाद ने मौके पर पहुंच कर रिपोर्ट तैयार कराया। मधुबन संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के खड़िच्चा और कमलसागर में अलग अलग स्थानों पर विभिन्न कारणों से खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। अगलगी की इस घटना में दो किसानों का ढाई बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना देने के बाद भी मौके पर अग्निशमन दल की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। इससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त था।
विज्ञापन


 खडि़च्चा गांव निवासी राम नारायण मौर्य का खेत गांव के सीवान में मौजूद है। खेत में गेहूं की फसल तैयार हो चुकी है। इसबीच शनिवार देर शाम अचानक खेत में आग लग गई। ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी आग से  24 विस्वा गेहूं की खडी फसल जलकर राख हो गई। उधर कमलसागर गांव में आग लगी की घटना का कारण अर्जुन पांडेय की दो बीघा गेहूं की फसल जल कर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने 101 नंबर पर फोन किया लेकिन दमकल की गाडी नहीं पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


रानीपुर संवाददाता के अनुसार थाना क्षेत्र के भुसुवा गांव निवासी रामसमुझ यादव की 12 विस्वा और श्रीराम यादव की 13 विस्वा में खड़ी गेहूं की फसल शार्ट सर्किट से लगी आग से जलकर राख हो गई । ग्रामीणों की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। उधर थाना क्षेत्र के याकूबपुर निवासी रामबचन चौहान की 18 विस्वा गेहूं की फसल शार्ट सर्किट से लगी आग से जलकर नष्ट हो गई। दुबारी संवाददाता के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के बीरा बाबा के स्थान से दक्षिण रविवार को सुबह शार्ट सर्किट से दुबारी निवासी राम सरीखे मौर्य पुत्र हरदेव, मोतीसरी पत्नी दीवारी मौर्य और मंजू देवी पत्नी रमाकांत मौर्य और तिलक मौर्य पुत्र दूधनाथ मौर्य की तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। ग्रामीणों ने  काफी मशक्कत से आग को बुझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed