फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   42 parcels of goods delivered to customers went missing, case registered against courier manager

Mau News: ग्राहकों को पहुंचाने वाले 42 पार्सल सामानों किया गायब, कोरियर मैनेजर पर केस दर्ज

Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
42 parcels of goods delivered to customers went missing, case registered against courier manager
मऊ-बढुआगोदाम। एक कोरियर कंपनी के जोनल मैनेजर ने शुक्रवार को मऊ जिले के शाखा मैनेजर के विरुद्ध सामान गबन करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के कमलेश यादव ने बताया कि एचटीसी पार्सल सर्विस कंपनी में जोनल मैनेजर के पद पर तैनात है। बताया कि मऊ जिले में सदर चौक स्थित ब्रांच कार्यालय पर शाखा मैनेजर मनीष यादव की तैनाती थी। आरोप लगाया कि बीते एक माह से मनीष ने पद का गलत इस्तेमाल करते हुए 40 से 42 पार्सल को संबंधित लोगों को देने के बजाए गायब कर दिया। जिसकी कीमत करीब पंद्रह लाख के करीब है। उधर जब ग्राहकों के पास उनका सामान नहीं पहुंचा, तो उनके द्वारा इस मामले में शिकायत दर्ज की गई। इस शिकायत को लेकर जब जांच की गई तो शाखा मैनेजर ीकी ओर से इस संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। शक होने पर गोदाम के स्टॉक की जांच की गई तो काफी सामान गायब थे। वहीं इस दौरान गोदाम में लगे सीसी कैमरे की जांच की गई तो मनीष यादव और उसके दो अन्य सहयोगी कार खड़ी कर पार्सल को उसमें डालते हुए दिखे। आरोप लगाया कि आरोपी शाखा मैनेजर रविवार को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पार्सल को गायब करता था। पुलिस ने जोनल मैनेजर की तहरीर पर शाखा मैनेजर और उसके दो सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed