{"_id":"5cd47455bdec22076759e5eb","slug":"41557427285-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यय में अब तक सबसे आगे है गठबंधन के अतुल राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यय में अब तक सबसे आगे है गठबंधन के अतुल राय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। लोकसभा चुनाव में घोसी सीट से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों में से सिर्फ प्रमुख दलों से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों ने अपने चुनाव खर्च का ब्यौरा पेश किया है। नामांकन पत्र दाखिल करने से अब तक गठबंधन के बैनर तले बसपा के टिकट से चुनाव लड़ रहे अतुल राय ने सबसे ज्यादा पांच लाख 72 हजार 482 रुपया खर्च किया है। दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी बालकृष्ण हैं। इसीक्रम में भाजपा प्रत्याशी हरिनारायण राजभर रुपया खर्च करने में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अब तक 528156 रुपया खर्च किया है। जबकि भाकपा से चुनाव मैदान में उतरे अतुल अंजान ने अब तक सिर्फ एक लाख 40 हजार रुपया खर्च किया है।
बताते चले कि अतुल राय ने बीते 25 अप्रैल को नामांकन पत्र दाखिल किया था। तब से लेकर आठ मई तक अतुल राय ने प्रचार के लिए 11 नुक्कड़ सभाएं की। इसके अलावा उनके नाम से 13 वाहन क्षेत्र में चल रहें है। आयोग की तरफ से तय खर्च में प्रति एसी वाहन का खर्च 3515 रुपया निर्धारित किया गया है। इसीक्रम में हरिनारायण राजभर बीते 26 अप्रैल को पर्चा दाखिल किया था। इसके अलावा तीन और सेट में 29 अप्रैल को भी पर्चा दाखिल किया था। आठ मई तक हरिनारायण राजभर ने पांच लाख 28 हजार एक सौ 56 रुपया खर्च किया। खर्च धनराशि के पेश किए गए ब्यौरे में दो सभा और 12 वाहनों का चलाना बताया गया है। बताते चले कि अनुप्रिया पटेल और शिवप्रसाद शुक्ला के आगमन पर हरिनारायण का एक लाख 58 हजार 913 रुपया खर्च हुआ था। आयोग ने स्टार प्रचारक के आने पर उतरने वाले हेलीकाप्टर के लिए बनाए जाने वाले हेलीपैड का खर्च 15 हजार रुपया तय किया है। इसके अलावा सामान्य कुर्सियों का मूल्य दस रुपया प्रति कुर्सी तय किया है। इसी क्रम में प्रति वीआईपी कुर्सियों का मूल्य 15 रुपया, लगने वाले टेंट का मूल्य पांच रुपया स्क्वायर फीट के हिसाब से, बीस रुपया प्रति मेज तथा लाउडस्पीकर का खर्च 13 सौ से लेकर 92 हजार रुपया तक निर्धारित किया गया है। इसमें दो माइक और दो लाउडस्पीकर का रेट 31 सौ रुपया निर्धारित किया गया है।