फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एनडीए ने लगाई है पूरी ताकत

महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एनडीए ने लगाई है पूरी ताकत

Thu, 31 Jan 2019 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए एनडीए ने लगाई है पूरी ताकत
दोहरीघाट। कस्बा स्थित पार्वती महिला पीजी कालेज के सभागार में भाजपा महिला मोर्चा की बैठक हुई। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बिंदु सिंह ने कहा कि देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भी भूमिका है। भाजपा सरकार जहां महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए पूरी ताकत लगा रही है, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सम्मान-सुरक्षा को लेकर दिन रात मेहनत हो रही है। उज्ज्वला योजना से जहां गरीब महिलाओं को प्रदूषण से मुक्ति मिली है, वहीं मुस्लिम महिलाओं को तीन तलाक मुद्दे पर शोषण से भी निजात मिली है।देश को आगे बढ़ाने में महिलाओं की भी भूमिका है। वहीं हमें सम्मान तथा गौरव भी भाजपा सरकार ने ही दिया है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ, का भी नारा आज पूरे देश में चुनौती बनकर खड़ा है। ऐसे में हमें एकजुट होना होगा। तभी नारी की सुरक्षा, नारी का सम्मान लोग समझेंगे। आजादी के बाद पहली बार कुंभ मेले की जो व्यवस्था योगी की सरकार ने की है, वह अद्भुत है। बैठक में मीना अग्रवाल, नीलम सराफ, संगीता त्रिपाठी, कमरून्निशा, मुनिया देवी, रीना मौर्या, ऊषा तिवारी, प्रमीला, मनीषा साहनी, डॉ रंजना द्विवेदी, सुनील त्रिपाठी, अनिरुद्ध धर द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed