{"_id":"5c1698cabdec225b565dea89","slug":"41544984778-mau-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों को वितरित किया गर्म कपड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों को वितरित किया गर्म कपड़ा
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मऊ। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में नेकी की दीवार के तहत रविवार को रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के करउत मुसहर बस्ती के गरीबों को गर्म कपड़ा वितरित किया गया।
भारत विकास परिषद की तरफ से नेकी की दीवार के तहत गरीबों में कपड़ा बांटा जाता है। संस्था ने नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल के शिक्षकों, बच्चों से पुराना गर्म कपड़े सहायता के रुप में दान देने की अपील की गई थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता केडिया की अपील पर गर्म कपड़ों को संस्था को दान किया। संस्था पदाधिकारियों ने उम्र के हिसाब से पैकेट बनाए ताकि जो चाहे पैकेट पर लिखे उम्र देख ले और अपने-अपने साइज के कपड़े ले सके। बच्चों द्वारा दिए कपड़ों व अन्य स्रोतों से मिले गर्म कपडों को लेकर संस्था के पदाधिकारियों तथा सदस्यों का दल रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के करउत मुसहर बस्ती पहुंचकर गरीबों, असहायों को गर्म कपड़े वितरित किया।
इस अवसर पर परिषद की अध्यक्ष डॉ. अल्का राय ने कहा कि गरीबों को ठंड से बचाना ही संस्था का उद्देश्य है।इस दौरान प्रकाश जैन, डॉ. एसएन राय, सुमन पांडेय, रश्मि बरनवाल, मुन्ना खरवार, सुदर्शन खरवार, धर्मावती, गुड़िया, शकुंतला, कुबेर श्रीकिशुन, गनेश, सुरेंद्र, नंदू आदम आदि मौजूद थे।